रतलाम में पहली बार राइज कॉन्क्लेव : पेप्सीको, गोल्ड क्रस्ट, आयशर जैसी तमाम मल्टीनेशनल कंपनियों से निवेश की उम्मीद

रतलाम में पहली बार राइज कॉन्क्लेव : पेप्सीको, गोल्ड क्रस्ट, आयशर जैसी बड़ी कंपनियों से निवेश की उम्मीद

Advertisements
Advertisements

– 27 जून को जुटेंगे देशभर के 2500 उद्योगपति, CM डॉ. यादव लेंगे तीन सेशन

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। शहर के इतिहास में 27 जून-2025 को पहली बार रीजनल इंडस्ट्री, स्किल एंड एंप्लॉयमेंट (राइज) कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए नेहरू स्टेडियम में वाटरप्रूफ डोम का निर्माण तेज़ी से जारी है। देशभर से लगभग 2500 उद्योगपति और निवेशक इस कॉन्क्लेव में हिस्सा लेंगे। खास बात यह है कि इस कॉन्क्लेव में अंतरराष्ट्रीय कंपनी पेप्सीको, गोल्ड क्रस्ट सीमेंट और आयशर जैसी जानी-मानी कंपनियों के प्रतिनिधि भी हिस्सा ले सकते हैं। इन कंपनियों से रतलाम में निवेश की बेहतर संभावना जताई जा रही है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। वे तीन अलग-अलग सेशन्स में उद्योगपतियों और निवेशकों से वन टू वन संवाद करेंगे। राज्य सरकार का उद्देश्य निवेश को बढ़ावा देना और अधिक से अधिक रोजगार के अवसर पैदा करना है। शुक्रवार को एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप ने आयोजन स्थल पर पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर राजेश बाथम, एसपी अमित कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। मंत्री काश्यप ने यातायात व्यवस्था, पार्किंग और कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कॉन्क्लेव के दौरान 1500 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की 50 से ज्यादा औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया जाएगा।एमपीआईडीसी निदेशक राजेश राठौड़ ने बताया कि 350 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किए गए औद्योगिक क्षेत्रों और क्लस्टर में भवनों का भूमिपूजन भी किया जाएगा। इसके साथ ही स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए एक लाख पात्र हितग्राहियों को ऋण वितरण किया जाएगा। 500 से अधिक उद्यमियों को आशय पत्र और भूमि आवंटन भी प्रदान किया जाएगा, जबकि 100 से अधिक लाभार्थियों को अनुदान दिए जाएंगे। मंत्री काश्यप ने अधिकारियों से कहा कि सफल उद्योगपतियों और लाभार्थियों की सूची समय पर तैयार करें ताकि मुख्यमंत्री उनसे संवाद कर सकें। बैठक में एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम अनिल भाना सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!