23.7 C
Ratlām

रतलाम में भाजपा का रक्षाबंधन महोत्सव : बहनों ने भाजपा जिलाध्यक्ष को राखी बांधकर लिया रक्षा का वचन

- भारतीय संस्कृति त्यौहारों से समृद्ध, कहा कैबिनेट मंत्री काश्यप ने

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के आव्हान पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा रतलाम में भव्य रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन किया। इस भावनात्मक और सांस्कृतिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बहनों ने उपस्थित होकर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, सांसद अनिता चौहान, महापौर प्रहलाद पटेल सहित अन्य नेताओं को राखी बांधी और उनसे रक्षा का वचन लिया।

इस दौरान भाइयों ने बहनों को सदैव सुरक्षा और सम्मान देने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने अपनी धर्मपत्नी नीतु उपाध्याय के साथ मंच पर महिला मोर्चा की पदाधिकारियों से राखी बंधवाकर परंपरा का सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि भारतीय संस्कृति त्योहारों से समृद्ध है। रक्षाबंधन, दीपावली और होली जैसे पर्व रिश्तों को निभाने और समाज को जोड़ने का संदेश देते हैं। ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता बढ़ती है और संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का अवसर मिलता है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों को ऐसे आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। सांसद अनिता चौहान ने रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए इसे भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक बताया और कहा कि ऐसे आयोजन इस पर्व को और भी यादगार बना देते हैं। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सदस्य अनिता कटारिया ने मंच संचालन किया, जबकि आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष सोना शर्मा द्वारा किया गया। आयोजन में पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, विभिन्न मोर्चा व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!