
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। शहर के लक्ष्मी नगर (हरमाला रोड) स्थित अंबे माता मंदिर में इस वर्ष भी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अंबे माता नवयुग मंडल की ओर से भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर भक्तों और गरबा प्रेमियों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है।


अंबे माता नवयुग मंडल समिति के जलज सांकला ने बताया कि पिछले दो दिन में 400 प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। सांकला के अनुसार प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गरबा महोत्सव में बढ़-चढ़कर भागीदारी हो रही है। गरबा महोत्सव के दौरान प्रतिदिन रात 8:30 बजे आरती की जा रही है, जिसके बाद श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी का आयोजन किया जा रहा है। विशेष रूप से ग्यारस के दिन महाप्रसाद और बालिकाओं के लिए विशेष उपहार वितरण भी किया जाएगा।



आकर्षक पुरस्कारों की सूची
गरबा महोत्सव में प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए इस बार भी कई आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। इनमें —



🥇 प्रथम पुरस्कार – इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी
🥈 द्वितीय पुरस्कार – सोफा सेट
🥉 तृतीय पुरस्कार – मोबाइल फोन
🎁 चतुर्थ पुरस्कार – एलईडी टीवी
🎵 पंचम पुरस्कार – साउंड बार
इसके अतिरिक्त भी कई उपहार मंडल समिति की ओर से प्रदान किए जाएंगे।

Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


