24.3 C
Ratlām

गरबा रास की धूम : दुर्गा मां के भजनों और भक्ति गीतों पर हो रहा मिडटाउन में डांडिया

- कैबिनेट मंत्री काश्यप, जिलाध्यक्ष उपाध्याय और जिला मंत्री शर्मा के आतिथ्य में हुई आरती

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम में नवरात्रि की धूम मची हुई है। शहर के सभी पंडालों में आराधिकाएं देर रात तक गरबा रास कर मातारानी की आराधना कर रही है। शहर के मिडटाउन नवयुवक मंडल द्वारा भव्य गरबा महोत्सव – 2025  का परंपरा अनुसार 11 वर्ष निरंतर धूमधाम से मां अम्बे की आराधना की जा रही है।

मिडटाउन नवयुवक मंडल द्वारा भव्य गरबा महोत्सव – 2025  के आयोजक रवि मीणा, अध्यक्ष  महेश शर्मा, कोषाध्यक्ष – अनुज शर्मा, दीपेश शुक्ला, आयुष पांडे  एवं समस्त मिडटाऊन नवयुवक मंडल सदस्यों द्वारा भव्य स्तर पर तैयार किए पांडाल में रोज मातारानी का आकर्षक श्रृंगार किया जा रहा है। रविवार को  गरबा रास से पूर्व मातारानी की पूजन अर्चना कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इसके पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला मंत्री अनुज शर्मा, भाजपा पार्षद परमानंद योगी के अलावा महापौर प्रहलाद पटेल ने भी मिडटाउन परिसर पहुंचकर मातारानी की पूजन अर्चना कर आरती की। यहां पर बड़ी संख्या में आरधिकाओं द्वारा उत्साह और उमंग के साथ गरबा रास कर मातारानी की आराधना की जा रही है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!