33.6 C
Ratlām

Ratlam News : GD HOSPITAL में नि:शुल्क एंजियोप्लास्टी 

- हृदय रोग शिविर में 98 मरीजों का रजिस्ट्रेशन, 6 मरीजों की निशुल्क एंजियोप्लास्टी सफल

GD HOSPITAL
Gd Hospital

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) के जी. डी. हॉस्पिटल (GD HOSPITAL) रत्नपुरी में जी. वाई. फाउंडेशन के सहयोग से तीन दिवसीय आयोजित नि:शुल्क हृदय रोग शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने भाग लिया। शिविर में कुल 98 मरीजों का पंजीकरण हुआ, जिनमें से 24 मरीजों को एंजियोग्राफी की सलाह दी गई। रतलाम (Ratlam) के जी. डी. हॉस्पिटल (GD HOSPITAL) प्रबंधन के अनुसार अब तक जी. डी. हॉस्पिटल (GD HOSPITAL) में 15 मरीजों की एंजियोग्राफी और 6 मरीजों की एंजियोप्लास्टी आयुष्मान भारत योजना के तहत पूर्णतः नि:शुल्क सफलतापूर्वक की जा चुकी है।

दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएँ

रतलाम (Ratlam) के शिविर में RML हॉस्पिटल, नई दिल्ली के प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ

डॉ. अभिषेक कुमावत (MD, DM – Cardiology)

डॉ. विजय पाटीदार (MD – Medicine)

ने अपनी विशेषज्ञ सेवाएँ प्रदान कीं। रतलाम के मरीजों को ईसीजी, ईको, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर सहित सभी आवश्यक हृदय जांचें पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराई गईं।

रतलाम में अब 24×7 रहेगी एंजियोप्लास्टी की सुविधा

रतलाम (Ratlam) के जी. डी. हॉस्पिटल (GD HOSPITAL) प्रबंधन ने बताया कि अब तक आयुष्मान योजना के मरीजों को नि:शुल्क एंजियोप्लास्टी के लिए इंदौर, वडोदरा या अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों पर निर्भर रहना पड़ता था। लेकिन अब हार्ट अटैक के मरीजों के लिए एंजियोप्लास्टी की सुविधा रतलाम (Ratlam) के जी. डी. हॉस्पिटल (GD HOSPITAL) में ही 24×7 उपलब्ध रहेगी, जिससे समय रहते उपचार मिलने से कई जानें बचाई जा सकेंगी।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!