18.3 C
Ratlām

Ratlam Congress in turmoil : जिलाध्यक्ष हर्षविजय ने दिया इस्तीफा

- ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति बनी वजह?, इस्तीफे के बाद हलचल तेज

Ratlam Congress in turmoil

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज रतलाम (Ratlam) ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रदेश कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष जीतू पटवारी को भेजा है। इस्तीफे में उन्होंने पारिवारिक कारणों और सैलाना विधानसभा की जिम्मेदारी ठीक से न निभा पाने को कारण बताया है। हालांकि, पार्टी के अंदरखाने इसे हाल ही में जारी हुई ब्लॉक अध्यक्षों की सूची से जोड़कर देखा जा रहा है। गौरतलब है कि गेहलोत को जिलाध्यक्ष बने अभी केवल चार महीने ही हुए थे। हर्षविजय गेहलोत का इस्तीफा ऐसे समय आया है, जब कांग्रेस (Congress) संगठन को मजबूत करने की कवायद चल रही है। ऐसे में यह घटनाक्रम पार्टी के लिए नई चुनौती बनता नजर आ रहा है।

मंगलवार देर रात प्रदेश कांग्रेस (Congress).ने रतलाम (Ratlam) जिले के लिए ब्लॉक अध्यक्षों की सूची जारी की थी। इसके ठीक अगले दिन हर्षविजय गेहलोत का इस्तीफा सामने आ गया। सूत्रों के अनुसार, जावरा और आलोट विधानसभा क्षेत्रों में ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति फिलहाल होल्ड पर रखी गई है। बताया जा रहा है कि जिलाध्यक्ष द्वारा सुझाए गए नामों पर सहमति नहीं बन पाई, जिससे वे नाराज थे। मुद्दे पर चर्चा के लिए वंदेमातरम् न्यूज ने उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क किया, लेकिन मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला।

इस्तीफे का असर : कांग्रेस का धरना प्रदर्शन रद्द

हर्षविजय के इस्तीफे का असर पार्टी के कार्यक्रमों पर भी देखने को मिला। बुधवार दोपहर मनरेगा योजना का नाम बदले जाने के विरोध में जिला और शहर कांग्रेस द्वारा संयुक्त धरना प्रदर्शन प्रस्तावित था। इस धरने के निवेदक खुद हर्षविजय गेहलोत थे और इसके लिए सोशल मीडिया पर संदेश भी प्रसारित किए जा चुके थे। लेकिन इस्तीफे के बाद यह धरना अचानक रद्द कर दिया गया।

पार्षद से विधायक तक का राजनीतिक सफर

हर्षविजय गेहलोत, पूर्व मंत्री प्रभुदयाल गेहलोत के पुत्र हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़कर 1994 में पार्षद का चुनाव जीतकर राजनीति में कदम रखा था। वे 2018 से 2023 तक सैलाना विधानसभा से विधायक रहे। राजनीतिक रूप से उन्हें दिग्विजय सिंह गुट का करीबी माना जाता है, वहीं वे प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की टीम के भी अहम सदस्य थे। उनका अचानक इस्तीफा कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी को एक बार फिर उजागर करता नजर आ रहा है।

रतलाम जिले में नियुक्त किए गए नए ब्लॉक अध्यक्ष

प्रदेश कांग्रेस द्वारा जारी सूची के अनुसार निम्न नियुक्तियां की गई हैं—

रतलाम ग्रामीण

मुंदड़ी: राकेश सोलंकी

बिलपांक: मंगल पाटीदार

रतलाम ग्रामीण: दिलीप कुमावत

नामली: ओमप्रकाश पाटीदार

रतलाम शहर

ब्लॉक 1: आशा राजीव रावत

ब्लॉक 2: प्रदीप राठौर

उपब्लॉक 3: बलराम शांतु गवली

उपब्लॉक 4: मेहमूद शैरानी

सैलाना विधानसभा

सैलाना: सुरेश डिंडोर

बाजना: प्रकाश डामर

रावटी: नरेंद्र गरवाल

सरवन (उपब्लॉक): छगन भगौरा

जावरा विधानसभा

जावरा ग्रामीण: भेरुलाल परमार

पिपलौदा उत्तर: नरेंद्रसिंह चंद्रावत

पिपलौदा दक्षिण: राजेश पटेल

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here