BJP : अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बने मकवाना, CM डॉ. यादव से की भेंट

- आदिवासी समाज के सशक्तिकरण, शिक्षा और अधिकारों के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का लिया संकल्प

Advertisements
Advertisements
BJP Scheduled Tribe Morcha

भोपाल/रतलाम  वंदेमातरम् न्यूज। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री का दायित्व मिलने के पश्चात पूर्व विधायक दिलीप मकवाना ने मुख्यमंत्री (CM) डॉ. मोहन यादव से भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उन्होंने संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी के लिए शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रतलाम ग्रामीण से रह चुके पूर्व विधायक दिलीप मकवाना को यह दायित्व भाजपा (BJP) प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह टेकाम के मार्गदर्शन में प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री (CM) डॉ. यादव से मुलाकात के दौरान संगठन की भावी योजनाओं और आदिवासी समाज के उत्थान से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर मकवाना ने कहा कि वे आदिवासी समाज के सशक्तिकरण, शिक्षा के विस्तार, समग्र विकास और अधिकारों की रक्षा के लिए पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने इसे सेवा, संगठन के विश्वास और समाज के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक बताया। उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में प्रदेश के आदिवासी समाज के कल्याण हेतु नई योजनाओं और कार्यक्रमों को गति प्रदान की जाएगी।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!