BJP Office in Ratlam : 17 जिलों में आज से आधुनिक भाजपा कार्यालय का निर्माण 

- भूमिपूजन समारोह में सीएम-भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वर्चुअली जुड़ेंगे

BJP Office in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। भाजपा (BJP) अपने 47वें स्थापना दिवस पर सोमवार को रतलाम (Ratlam), ग्वालियर और छिंदवाड़ा समेत प्रदेश के 17 जिलों में एक साथ पार्टी के नए जिला कार्यालय निर्माण के लिए भूमिपूजन करेगी। डेढ़ से ढाई करोड़ की लागत से बनने वाले यह जिला कार्यालय ग्रीन बिल्डिंग कांसेप्ट पर आकार लेंगे, जिनमें सोलर लाइट, वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, नेचुरल वेंटिलेशन तकनीक का इस्तेमाल होगा। खास बात यह है इनका निर्माण एक साल के भीतर करने का लक्ष्य है। रतलाम जिला मुख्यालय पर भाजपा के नवीन जिला कार्यालय भवन निर्माण की शुरुआत धूमधाम से होगी। इस दौरान रतलाम (Ratlam) में जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के साथ कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, विधायक डाॅ.राजेन्द्र पाण्डेय, डॉ. चिंतामणि मालवीय एवं मथुरालाल डामर सहित जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहेगे।

सीएम-भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वर्चुअली जुड़ेंगे

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल सुबह 11.30 बजे दीनदयाल परिसर स्थिति BJP प्रदेश कार्यालय से इन भूमिपूजन कार्यक्रमों में वर्चुअली शामिल होंगे।प्रदेश में जहां-जहां कार्यालयों का निर्माण होना है, वहां जिलों को प्रभारी मंत्री, जिले से संबंधित केंद्रीय मंत्री, सांसद और विधायक भूमिपूजन में शामिल होंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक रतलाम, मंदसौर, बुरहानपुर में निर्माण सोमवार से शुरू हो जाएगा।

ग्रामीण जिलों में भी अलग जिला कार्यालय बनेंगे

भाजपा (BJP) ऐसा पहला राजनीतिक दल है जो बड़े जिलों में नगर और ग्रामीण दोनों के अलग-अलग जिला कार्यालय का निर्माण करने जा रहा है। इसकी शुरुआत धार ग्रामीण से होने जा रही है। भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन के मुताबिक धार के बाद अगले माह इंदौर ग्रामीण के लिए नए जिला कार्यालय का भूमिपूजन होगा।

इसके बाद क्रमश :  जबलपुर, ग्वालियर, भोपाल, सागर, उज्जैन में भी ग्रामीण जिला कार्यालय का अलग से निर्माण की योजना है। इसके बाद अन्य जिलों में नगर और ग्रामीण कार्यालयों को कंसेप्ट पर पार्टी आगे बढ़ेगी।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!