Ratlam : जिला अस्पताल में मीनू का भोजन नहीं, मरीजों की थाली से सब्जी-सलाद गायब

- बेहतर उपचार देने में नाकाम सिस्टम की सेवाओं पर मनमर्जी और लापरवाही की चादर

Advertisements
Advertisements
The Dilapidated State of Ratlam Hospital

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) जिले के शासकीय अस्पताल में सरकार के निर्देशानुसार मरीजों को मीनू के अनुसार थाली में पौष्टिक आहार नहीं परोसा जा रहा हैं। आए दिन हाथों में मरीजों रोटी, लाए बर्तन में दाल और दलिया दे कर इतिश्री की जा रही हैं। गंभीर मुद्दे पर जिले कि स्वास्थ्य सेवाओं की बागडोर संभालने वाली सीएमएचओ डॉ. संध्या बेलसरे और सिविल सर्जन डॉ. एमएस सगर ने हमेशा की तरह सवालों से बचने के लिए मोबाइल रिसीव नहीं किया। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements
20260411 0752212

रतलाम (Ratlam) जिला अस्पताल में आए गरीब मरीजों की थाली में सब्जी और सलाद नहीं परोसना कुप्रबंधन और ठेकेदार की लापरवाही को दर्शाता हैं। वंदेमातरम् टीम शुक्रवार दोपहर 12 बजे अस्पताल पहुंची तो भी यही हाल थे, जब मातृृ एवं शिशु इकाई एमसीएच में ठेकेदार का कर्मचारी ट्राली में तीन डिब्बे रखकर मरीजों को वार्डो में भोजन वितरण कर रहा था। मरीजों के आने पर हाथ में रोटी, लाए डिब्बों में दाल और खिचड़ी दी जा रही हैं। जबकि सलाद और सब्जी गायब थी।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

ट्रॉली में दाल-रोटी-दलिया

Ratlam जिला अस्पताल अस्पताल में मरीजों के परिजनो ने बताया कि करीब साढ़े 11 बजे के आसपास खाना आया था। दाल-रोटी, खिचड़ी दी। सलाद और सब्जी नहीं थी। जिला अस्पताल हो या फिर बाल चिकित्सालय की मातृृ एवं शिशु इकाई एमसीएच में मरीजों को भोजन के समय ट्राली में रखे तीन डिब्बों में से रोटी, दाल और खिचड़ी दे रहा था।

लापरवाही ऐसी कि मीनू अनुसार भोजन नहीं

निर्धारित मीनू अनुसार पौष्टिक भोजन न मिलने की लगातार शिकायतों के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई हैं और प्रबंधक जिम्मेदार मुकदर्शक बन देख रहे हैं। जबकि शासन की ओर से निर्धारित मीनू अनुसार बेहतर गुणवत्ता युक्त भोजन में सलाद, रोटी स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हरी सब्जी, दाल, नमकीन दलिया देना होता हैं। मुद्दे पर अस्पताल भोजन इंचार्ज चेतन पांडे का कहना है कि सब्जी और सलाद भी हर दिन मिलता हैं, लेकिन आज लेकर नहीं आए हैं। कल से नियमित रूप से सलाद मीनू अनुसार सभी भोजन सामग्री आ जाएगी।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!