Ratlam : भारतीय सिंधु सभा ने किया 110 मेधावी प्रतिभाओं का सम्मान

- मुख्य अतिथि कृष्णकांत पांडे ने छात्रों को दिया संस्कृति, शिक्षा और एकता का संदेश

Honoring Talent in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) में भारतीय सिंधु सभा द्वारा आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह संत कंवरराम नगर (विरियाखेड़ी स्थित गुरुनानक भवन) में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सिंधी समाज के 110 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रतलाम विभाग प्रचारक कृष्णकांत पांडे थे, जबकि अध्यक्षता मोहन सोनी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और भगवान झूलेलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। मंचासीन अतिथियों में हीरालाल करमचंदानी,  राजू मलकानी एवं जयकुमार टेकचंदानी उपस्थित रहे।

20260414 102908

इस अवसर पर सिंधी समाज के बालक-बालिकाओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनका संचालन भारतीय सिंधु सभा महिला शाखा की पदाधिकारियों ने किया। सभी प्रतिभागियों को कमलेश मूलवानी (धराड़) की ओर से पुरस्कृत किया गया। सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कृष्णकांत पांडे ने कहा कि विद्यार्थियों का सम्मान, सम्मान की संस्कृति को आगे बढ़ाने का प्रतीक है। उन्होंने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए अपनी भाषा और संस्कृति को संजोकर रखने का आह्वान किया। साथ ही हेमू कालाणी के बलिदान को याद करते हुए युवाओं को प्रेरित किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

20260414 102829

कार्यक्रम के अध्यक्ष मोहन सोनी ने ऐसे आयोजनों की सराहना करते हुए अपने अनुभव साझा किए। वहीं सिंधी समाज के आध्यात्मिक गुरु पंडित भवानीशंकर शर्मा ने भी भारतीय सिंधु सभा की पहल को सराहनीय बताते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायक बताया। भारतीय सिंधु सभा रतलाम (Ratlam) के अध्यक्ष राजू मलकानी ने संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी दी और भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर जारी रखने का भरोसा दिलाया। कार्यवाहक अध्यक्ष जयकुमार टेकचंदानी ने अतिथियों का परिचय देते हुए उनके सामाजिक योगदान का उल्लेख किया।

इस अवसर पर समाज की होनहार बालिका वैदेही बलानी का विशेष सम्मान किया गया, जिन्होंने VFX एनीमेशन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए फिल्म ‘धुरंधर 1’ एवं ‘धुरंधर 2’ में VFX कोऑर्डिनेटर के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।कार्यक्रम में विभिन्न प्रायोजकों द्वारा छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए गए, जिनमें मुरली फुलवानी, रमेश नाथानी, रमेश चोयथानी, पवन चोयथानी, सुगनचंद प्रीतवानी, विजय गुरियानी (संगम रेडियो), कैलाश टेकवानी एवं जय पंजवानी परिवार शामिल रहे। कार्यक्रम की सफलता में हीरालाल करमचंदानी,  मुरली आवतानी, चंदन मोतियानी, डॉ. विशाल गनवानी एवं राजू परियानी का विशेष योगदान रहा, जिनका सभा द्वारा सम्मान किया गया। अंत में प्रदेश संगठन मंत्री विनोद करमचंदानी ने आगामी कार्यक्रमों जैसे कि स्वास्थ्य शिविर एवं महाकाल दर्शन की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री हरीश करनानी ने किया तथा आभार जयकुमार टेकचंदानी ने माना।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!