Ratlam : परस्पर संस्था ने शुरू किया प्याऊ, पक्षियों के लिए सकोरे वितरित

- सेवा और दान समयानुकूल व पात्रों के लिए हों तो ही सार्थक - जिलाध्यक्ष उपाध्याय

Clay Cups Distributed in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। भीषण गर्मी के बीच आमजन और पक्षियों की प्यास बुझाने के उद्देश्य से परस्पर संस्था द्वारा कॉलेज रोड पर प्याऊ का लोकार्पण एवं पक्षियों के लिए सकोरे वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के रतलाम (Ratlam) जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि सेवा और दान तभी सार्थक होते हैं जब वे समयानुकूल और पात्र व्यक्तियों के लिए किए जाएं। उन्होंने कहा कि आवश्यकता के अनुसार लोगों की सेवा करना अत्यंत पुनीत कार्य है और ग्रीष्मकाल में प्याऊ की स्थापना व पक्षियों के लिए जल व्यवस्था श्रेष्ठ पहल है।

विशिष्ट अतिथि, चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं समाजसेवी नवीन पोखरणा ने कहा कि भीषण गर्मी में लोगों के लिए पेयजल उपलब्ध कराना उत्कृष्ट मानव सेवा है। उन्होंने संस्था के इस सतत प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

20260506 134539

कार्यक्रम की जानकारी प्रेस प्रवक्ता मितेश अग्रवाल द्वारा दी गई।शुरुआत में संस्था अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने स्वागत भाषण देते हुए संस्था की सेवा गतिविधियों की जानकारी दी और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा जल वितरण का शुभारंभ किया गया तथा पक्षियों के लिए सकोरे वितरित किए गए।

कार्यक्रम में संस्था संरक्षक अभय सुराणा सहित महेश व्यास, सचिन गेलड़ा, मिलन राखेचा, रमेश पोरवाल, मनीष बोहरा, अभय लोढ़ा, सुभाष नागौरी, नितेश खिमसरा, चंदन राठौर, प्रीतम भरगट, कमलेश पालीवाल, शैलेंद्र व्यास, एमके जैन, पंकज राठी, तुषार संघवी, सोनू व्यास, मितेश अग्रवाल, अमित डांगी, आशीष राखेचा, मनीष शर्मा, ओपी पोरवाल, जगदीश सोनी, राजेंद्र कसेरा, ललित कटारिया, दशरथ पोरवाल, हेमंत राठौड़, पंकज चौहान, तरुण परमार, सुनील मालपानी, श्रेयांश जैन, निलेश पावेचा, अक्षय सोनी, विशाल चौहान, आशीष मित्तल, मणिलाल सकलेचा, मनोज परमार, पवन गूगलिया, वीरेंद्र अग्रवाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन परामर्शदाता दिनेश शर्मा ने किया, जबकि आभार मिलन राखेचा ने माना।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!