
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम के नव नियुक्त अध्यक्ष सत्येंद्र भूषण सिंह ने रतलाम (Ratlam) विधायक और कैबिनेट (एमएसएमई) मंत्री चेतन्य काश्यप से भेंट की। इस दौरान उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर मंत्री काश्यप का अभिनंदन किया।

मुलाकात के दौरान मंत्री काश्यप ने नव नियुक्त अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में लघु उद्योग निगम नई उपलब्धियां हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ‘विकसित मध्यप्रदेश’ के संकल्प को साकार करने में निगम की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। मंत्री काश्यप ने विश्वास व्यक्त किया कि सत्येंद्र भूषण सिंह अपने अनुभव और कार्यकुशलता से लघु उद्योग निगम को प्रगति के नए आयाम तक पहुंचाएंगे और प्रदेश में लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों को मजबूती प्रदान करेंगे।

Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


