Ratlam : BJP जिला मीडिया टीम का गठन, अरुण त्रिपाठी को फिर से मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी

- निलेश बाफना और नीरज बरमेचा को मिली सहमीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी

Ratlam BJP

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के रतलाम (Ratlam) जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में जिला मीडिया प्रकोष्ठ की नई टीम की घोषणा की है। इसके तहत अरुण त्रिपाठी को पुनः जिला मीडिया प्रभारी तथा निलेश बाफना एवं नीरज बरमेचा को जिला सहमीडिया प्रभारी नियुक्त किया है।

BJP जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय द्वारा जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार यह नियुक्तियां प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, संभाग प्रभारी सुरेश आर्य तथा जिला प्रभारी विवेक जोशी की सहमति से की गई हैं। भाजपा संगठन ने विश्वास जताया है कि नव नियुक्त पदाधिकारी पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और जनहित के कार्यों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने के साथ संगठन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!