
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा 29 जुलाई से 20 फरवरी 2027 तक ‘समरसता संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान के तहत रतलाम (Ratlam) जिलेभर में सामाजिक समरसता और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान की रूपरेखा और तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा (BJP) जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की। उन्होंने मंडल अध्यक्षों से संत रविदास के समरसता, समानता और सामाजिक सद्भाव के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही अभियान को प्रभावी बनाने के लिए मंडल स्तर पर गठित टोलियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में अभियान के सह संयोजक प्रहलाद राठौर, प्रदीप चौधरी, प्रताप सिंह और रमेश मालवीय मंचासीन रहे। कार्यशाला में अभियान की सफलता, आगामी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन तथा संगठनात्मक तैयारियों को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई। इस अवसर पर पार्टी के जिला पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री तथा मंडल अभियान समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
आज संत रविदास चौक पर जलेेंगे 650 दीप
Ratlam भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने बताया कि संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में 29 जुलाई को शाम 7 बजे संत रविदास चौक पर भव्य दीपोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस दौरान 650 दीप प्रज्ज्वलित कर संत रविदास को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आमजन से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


