


रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। त्योहारों के दौरान मिलावटी एवं अमानक खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई तेज हो गई है। रतलाम (Ratlam) कलेक्टर के आदेश पर दल ने बाजना नगर में मिठाई एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रीति मंडोरिया ने विभिन्न दुकानों से मिठाई एवं नमकीन के नमूने लिए।



इन दुकानों से लिए गए नमूने
निरीक्षण के दौरान कर्नाटक चौराहा स्थित कामतानाथ रेस्टोरेंट से मावा बर्फी, मोरवी स्वीट्स एंड बेकरी से उत्सव सोहन पपड़ी तथा जैन स्वीट्स, राजपूत मोहल्ला से मिल्क केक एवं सेव के नमूने लिए गए।



स्वच्छता और गुणवत्ता को लेकर दिए निर्देश
प्रशासनिक दल ने मिठाई दुकान संचालकों को प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। साथ ही खाद्य पदार्थों के निर्माण और विक्रय में निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन करने तथा केवल गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री का उपयोग करने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए।
जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा लिए गए सभी नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला, भोपाल भेजे जा रहे हैं। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी या नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


