Ratlam : झांकियों और अखाड़ों का सामूहिक कारवां अबकी बार नजर आएगा एक साथ 

- गणपति बप्पा के आगमन को लेकर उत्साह चरम पर, तैयारियां अंतिम दौर में

Advertisements
Advertisements
welcome Ganpati Bappa in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। इस वर्ष गणपति बप्पा के आगमन को लेकर रतलाम (Ratlam) में विशेष उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिल रहा है। आगामी आयोजन को भव्य, सुव्यवस्थित और अनुशासित बनाने के उद्देश्य से सकल हिन्दू समाज द्वारा रतलाम के विभिन्न अखाड़ों एवं स्वागत मंचों के पदाधिकारियों और सदस्यों की सामूहिक बैठक आयोजित की। बैठक में सकल हिन्दू समाज द्वारा इस बार अनंत चतुर्दशी पर रतलाम में ऐतिहासिक सभी झांकियों और अखाड़ों के लिए एक सामूहिक मार्ग निर्धारित किया गया।

20260912 091914

बैठक में आगामी आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।विशेष रूप से बड़ी संख्या में अखाड़ा संचालकों, सदस्यों एवं स्वागत मंचों से जुड़े बंधुओं ने सहभागिता की।उपस्थित सभी अखाड़ा बंधुओं ने तय मार्ग पर सहमति जताते हुए आयोजन को अनुशासन एवं आपसी समन्वय के साथ संपन्न कराने का संकल्प लिया। बैठक में अंतिम निर्णय लिया गया कि शहर के सभी अखाड़े एवं झांकियां अपने-अपने समीपस्थ स्थानों से प्रवेश करते हुए निर्धारित मार्ग पर शामिल होंगी और तय रूट के अनुसार आगे बढ़ेंगी।

इस क्रम में निकलेगा अखाड़ों का कारवां

दो बत्ती → लोकेंद्र टॉकीज → शहर सराय → रानीजी का मंदिर → गणेश देवरी → तोपखाना → चांदनी चौक → चौमुखी पुल → घास बाजार → खेरादीवास → डालू मोदी बाजार → नाहरपुरा → कॉलेज रोड।

रतलाम वासियों में पर्व को लेकर विशेष उत्साह

गणपति बप्पा के आगमन को लेकर इस बार रतलामवासियों में विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है। शहर में धार्मिक वातावरण के साथ आयोजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। आकर्षक झांकियां, सजे-धजे अखाड़े और जगह-जगह होने वाले स्वागत से इस बार का आयोजन और भी भव्य एवं यादगार बनने की उम्मीद है।

जगह-जगह लगाए जाएंगे स्वागत मंच

बैठक में सकल हिन्दू समाज ने यह भी निर्णय लिया कि इस वर्ष रतलाम में अधिक संख्या में स्वागत मंच लगाए जाएंगे। विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा इन मंचों के माध्यम से अखाड़ों, झांकियों और आयोजन में शामिल श्रद्धालुओं का उत्साहपूर्वक स्वागत किया जाएगा।

सर्वानुमति से सभी निर्णय पर एकमत

सकल हिन्दू समाज की ओर से बैठक में उपस्थित सभी अखाड़ा बंधुओं एवं स्वागत मंच संचालकों का सहयोग और सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया। बैठक को आयोजन की सफलता, बेहतर व्यवस्थाओं, अनुशासन और आपसी समन्वय की दृष्टि से अत्यंत सार्थक एवं महत्वपूर्ण बताया गया।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!