Ratlam : न्यू रोड से कार चोरी, वारदात के 24 घंटे बाद भी नहीं हुई एफआईआर

- कार में रखे थे 1.20 लाख रुपए की नकदी, CCTV फुटेज के साथ अब SP से शिकायत

Advertisements
Advertisements
Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) स्थित स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में एक कार चोरी होने का मामला सामने आया है। कार में उस समय 1.20 लाख रुपए की नकदी भी रखी हुई थी, जो वाहन के साथ चोरी हो गई। वाहन मालिक की ओर से थाने में शिकायत देकर कार और नकदी की बरामदगी की मांग की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित युवक ने मामले में अब SP अमित कुमार से शिकायत कर संदिग्ध के फुटेज के साथ CCTV सौंपा है। 

शिकायतकर्ता आशीष पिता सुरेश चन्द्र टांक, निवासी बहादुरपुर जागीर (तहसील जावरा) ने बताया कि उसे हर्ष पिता सुरेश पुरोहित निवासी (दिलीप नगर) करमदी ने 26 जुलाई 2026 को 1.50 लाख रुपए की राशि की जरूरत को बताकर एक कार गिरवी रखी थी। यह कार हुंडई ओरा मॉडल 2026 है, जिसका पंजीयन क्रमांक MP-09 BP-0165 बताया गया है।

न्यू रोड पर की थी कार पार्क

शिकायतकर्ता के मुताबिक, वह 15 सितंबर 2026 को आवश्यक कार्य से रतलाम आया था। इस दौरान उसने कार को न्यू रोड स्थित आनंद स्टील के नीचे पार्क किया था। कुछ समय बाद जब वह वापस वाहन के पास पहुंचा तो कार वहां नहीं मिली। आसपास तलाश करने और लोगों से जानकारी लेने के बाद भी वाहन का कोई पता नहीं चल सका।

कार के साथ नकदी भी चोरी

शिकायत में बताया गया है कि कार के अंदर 1 लाख 20 हजार रुपए नकद रखे हुए थे। वाहन के चोरी होने के साथ यह राशि भी गायब हो गई। शिकायतकर्ता ने प्रथम दृष्टया अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वाहन चोरी किए जाने की आशंका जताई है।

वाहन के दस्तावेज पुलिस को देने की बात

शिकायतकर्ता ने (Ratlam) पुलिस से वाहन क्रमांक MP-09 BP-0165 और कार में रखी नकदी की तलाश कर बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की  है। साथ ही वाहन से संबंधित जो भी दस्तावेज उसके पास उपलब्ध हैं, उन्हें पुलिस जांच के दौरान प्रस्तुत करने की बात कही है।

पुलिस से कार्रवाई की मांग

शिकायतकर्ता आशीष ने रतलाम (Ratlam) के स्टेशन रोड थाना पुलिस से मामले में उचित कार्रवाई करते हुए चोरी हुए वाहन और उसमें रखी नकदी की तलाश एवं बरामदगी की मांग की है। पुलिस द्वारा कार चोरी की वारदात के 24 घंटे बाद भी शिकायत लेकर बैठी है, जबकि शिकायतकर्ता ने मामले में बदमाश के CCTV फुटेज भी पुलिस को सुपुर्द किए हैं। 

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!