


रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार को जिले में एक माह तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’(Campaign) का शुभारंभ किया। अभियान के पहले दिन ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत जिले के 25 भाजपा मंडलों में करीब एक लाख दीप प्रज्ज्वलित किए गए। जिला भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
भाजपा ( BJP) द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में पहले दिन आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों ने बूथ स्तर पर दीप प्रज्ज्वलित किए।
रतलाम शहर के विभिन्न स्थानों पर हुए कार्यक्रम
रतलाम (Ratlam) विधानसभा क्षेत्र में भी विभिन्न भाजपा मंडलों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए। दीनदयाल मंडल ने शहीद चौक, सूरजमल जैन मंडल एवं ठाकरे मंडल ने कालिका माता परिसर तथा मुखर्जी मंडल एवं अंबेडकर मंडल ने अलकापुरी स्थित भारत माता उद्यान में दीप प्रज्ज्वलित किए।
इन नेताओं की सहभागिता रही प्रमुख
कार्यक्रमों में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष गोविंद काकानी, प्रवीण सोनी, इंदौर ग्रामीण प्रभारी शैलेन्द्र डागा, जिला महामंत्री महेश सोनी एवं जयवंत कोठारी, कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, जिला मंत्री अनुज शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी, सह प्रभारी निलेश बाफना, नीरज बरमेचा सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


