Ratlam : हिस्ट्रीशीटर कान्हा उर्फ जितेंद्र जाट फरार, सराफा व्यापारी यश छाजेड़ सहित चार हो चुके गिरफ्तार

- मामला 4 लाख के कर्ज को 29 लाख बताकर जमीन हड़पने की साजिश का

Advertisements
History-sheeter Kanha, alias Jitendra Jat, absconding in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) में महज चार लाख रुपये के कर्ज को ब्याज सहित 29 लाख रुपये बताकर तीन बीघा जमीन हड़पने की साजिश के पांच माह बाद भी हिस्ट्रीशीटर कान्हा उर्फ जितेंद्र पिता भंवरलाल जाट निवासी ग्राम मुंदड़ी फरार है। आरोपी कान्हा उर्फ जितेंद्र पिता भंवरलाल जाट के खिलाफ अभी तक कुल 8 आपराधिक प्रकरण दर्ज है। पुलिस ने अभी तक अपहरण कर फरियादी को कार में बंधक बनाने, परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड के ओटीपी हासिल करने और पिता के नाम से एक हजार रुपये का कोरा स्टाम्प खरीदने के मामले में मुख्य आरोपी सराफा कारोबारी यश छाजेड़ सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकीहै। वहीं, अब पुलिस को चकमा देने वाले हिस्ट्रीशीटर कान्हा उर्फ जितेंद्र पिता भंवरलाल जाट निवासी ग्राम मुंदड़ी की सरगर्मी से तलाश है। 

बता दें कि गिरफ्तार आरोपियों में चांदनी चौक निवासी यश पुत्र पारस छाजेड़, अजय उर्फ अज्जू जाट, प्रदीप जाट और धर्मेंद्र उर्फ भूरा जाट शामिल हैं। अपराध का मास्टर माइंड यश छाजेड़ की शांति छाजेड़ ज्वेलर्स के नाम से रतलाम में सराफा दुकान है। मामले में फरार आरोपी कान्हा उर्फ जितेंद्र जाट की गिरफ्तारी के लिए ईनाम भी घोषित कर चुकी है।

Advertisements

चार लाख के कर्ज को बताया 29 लाख

पुलिस के अनुसार ग्राम ढिकवा निवासी जितेंद्र जाट ने एफआईआर दर्ज कराई थी कि उसके पिता कैलाश जाट और माता श्यामाबाई ने उसके भाई धर्मेंद्र की शादी के लिए सराफा कारोबारी यश छाजेड़ से करीब चार लाख रुपये उधार लिए थे। इसके बदले यश ने जितेंद्र के हस्ताक्षर वाले दो ब्लैंक चेक अपने पास रख लिए थे। जितेंद्र के मुताबिक वर्ष 2021 तक वह फसल की आमदनी से किस्तों में रकम चुकाता रहा, लेकिन उसे कभी भुगतान की रसीद नहीं दी गई। रसीद मांगने पर आरोपियों द्वारा रकम जमा होने की बात कहकर केवल हस्ताक्षर करवा लिए जाते थे। बाद में भाई धर्मेंद्र की कैंसर से मौत होने के बाद नियमित भुगतान नहीं हो सका। आरोप है कि इसी दौरान चार लाख रुपये की उधारी को ब्याज जोड़कर 29 लाख रुपये बता दिया था।

ट्रैक्टर चलाते समय जबरन कार में बैठाकर किया था अपरहण

फरियादी ने पुलिस को बताया था कि 28 मई 2026 को वह गांव के सिनोद रोड स्थित तालाब के पास ट्रैक्टर चला रहा था। इसी दौरान काले रंग की एक्सयूवी कार से फरार आरोपी कान्हा उर्फ जितेंद्र जाट, अजय उर्फ अज्जू जाट, प्रदीप जाट और धर्मेंद्र उर्फ भूरा जाट वहां पहुंचे थे। आरोपियों ने उसे ट्रैक्टर से नीचे उतारकर गाली-गलौज की और जबरन कार में बैठा लिया था। आरोपियों ने उसे धमकाते हुए कहा था कि जब तक रुपये का मामला नहीं निपटेगा, उसे बंद करके रखा जाएगा। इसके बाद वे उसे रतलाम लेकर पहुंचे थे।

आधार कार्ड के ओटीपी से खरीदा था स्टाम्प

सभी आरोपी फरियादी जितेंद्र को रतलाम कोर्ट चौराहे पर पोहे की दुकान के पीछे ले गए थे, जहां अजय उर्फ अज्जू ने मुख्य साजिशकर्ता यश छाजेड़ को बुलाया था। आरोप है कि जितेंद्र के विरोध के बावजूद उसके साथ ही पिता कैलाश जाट, मां श्यामाबाई और पत्नी तनीषा के आधार कार्ड की जानकारी मोबाइल से निकालकर ऑनलाइन स्टाम्प विक्रेता आयुष शर्मा को दी गई थी। इसके बाद परिवार के सदस्यों के मोबाइल पर आए ओटीपी भी आरोपियों ने हासिल कर लिए थे।इसके आधार पर 4 लाख के एवज में 29 लाख रुपए वसूलने वाले मास्टर माइंड सराफा व्यापारी यश छाजेड़ ने कैलाश पिता शंभूलाल जाट के नाम से एक हजार रुपये का स्टाम्प खरीदा था। स्टाम्प पर कोई लिखापढ़ी नहीं की गई थी। इसके बावजूद यश ने दावा किया था कि उसके पिता के नाम की तीन बीघा जमीन अब उसकी हो गई है। साथ ही जितेंद्र की पत्नी के मोबाइल पर आने वाला ओटीपी अगले दिन देने के लिए कहा था।

पेशाब का बहाना बनाकर आरोपियों के चंगुल से भागा था 

इसके बाद सभी आरोपी फरियादी जितेंद्र को कार में बैठाकर बदनारा रोड स्थित पेट्रोल पंप की ओर ले गए थे। रास्ते में जितेंद्र ने पेशाब जाने का बहाना बनाया। इसी दौरान मौका मिलते ही वह कार से उतरकर भाग निकला था और घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना बताई थी।

जमीन कब्जाने और हत्या की धमकी देने का आरोप

फरियादी के अनुसार 29 मई 2026 को अजय उर्फ अज्जू जाट ने फोन कर उसकी पत्नी के मोबाइल पर आए ओटीपी की मांग की थी। अगले दिन चारों आरोपी उसके घर पहुंचे और उसके बारे में पूछताछ की। इसके बाद 8 जून को दोबारा घर पहुंचकर जितेंद्र और उसके पिता को धमकी दी गई कि यश छाजेड़ के ब्याज के रुपये नहीं देने पर दोनों की हत्या कर दी जाएगी और उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया जाएगा। 21 जून 2026 को भी आरोपियों द्वारा धमकी दिए जाने का आरोप है।

चार आरोपी गिरफ्तार, कान्हा उर्फ जितेंद्र अब भी फरार

बिलपांक थाना प्रभारी अय्यूब खान के अनुसार धमकियों के चलते फरियादी भयभीत था और इसी कारण उसने तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। बाद में रिपोर्ट दर्ज होने पर पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू की। मामले में मुख्य आरोपी सराफा व्यापारी यश छाजेड़ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, जहां से उसका दो दिन का पुलिस रिमांड भी मिला था। प्रकरण में अब मुख्य आरोपी यश छाजेड़ सहित अजय उर्फ अज्जू जाट, प्रदीप जाट और धर्मेंद्र उर्फ भूरा जाट गिरफ्तार हो चुके हैं। वहीं, कान्हा उर्फ जितेंद्र पिता भंवरलाल जाट निवासी ग्राम मुंदड़ी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश जारी है।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!