30.7 C
Ratlām
Saturday, May 24, 2025

फोरलेन पर हादसा : ट्राले ने मारी टक्कर, होस्टल अधीक्षक की मौत, डेढ़ घंटे की मशक्कत से निकला शव

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
फोरलेन पर सोमवार शाम एक ट्राले ने एक्टिवा सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक्टिवा तो एक तरफ गिर गई, लेकिन एक्टिवा सवार को ट्राला चालक घसीटता हुआ काफी दूर ले गया। टायर के बीच फंसने से मौके पर एक्टिवा सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान रतलाम जिले के बिलपांक स्थित होस्टल अधीक्षक मोहनलाल वर्मा के रूप में हुई है।

IMG 20220124 WA0253

जानकारी के अनुसार घटना फोरलेन स्थित बिलपांक टोल प्लाजा से रतलाम के बीच हुई। वर्मा एक्टिवा नंबर एमपी 43 EA 5645 से ड्यूटी कर रतलाम आ रहे थे। तभी बिलपांक से धराड़ के बीच हादसा हुआ। शव ट्राले में इस तरह फंस गया कि जेसीबी की मदद से ट्राले को उठाना पड़ा। इस दौरान शव दो टुकड़ों में बट गया। घटना स्थल पर परिजन भी पहुंच गए थे। बताया जाता है कि मृतक ड्यूटी कर रतलाम लौट रहे थे। हेलमेट भी लगा रखा था, लेकिन टक्कर इतनी जोरदार थी कि हेलमेट भी निकल गया। डेढ़ घन्टे की मशक्कत के बाद शव को ट्राले से निकाला गया। एम्बुलेंस से शव जिला अस्पताल लाया गया।

https://www.kamakshiweb.com/
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page