रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
रतलाम शहर के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए रतलाम शहर में विधायक ट्रॉफी स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में महिला एवं पुरूष वर्ग में कबड्डी एवं एथेलेटिक्स की प्रतियोगिताएं होगी। कोरोना संक्रमण काल के बाद पहली बार शहर में खेल प्रतियोगिता होने जा रही है।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग मप्र शासन द्वारा खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रतलाम शहर विधानसभा क्षेत्र में 27 एवं 28 मार्च को विधायक ट्रॉफी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ 27 मार्च को सुबह 9.30 बजे शहर विधायक चेतन्य काश्यप के आतिथ्य में शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय खेल मैदान पर होगा। इस स्पर्धा में शहर विधानसभा क्षेत्र के खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों एवं दल को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र के खिलाड़ी प्रतियोगिता हेतु अपने पंजीयन के लिए खेल प्रशिक्षक अनुज शर्मा एवं जितेन्द्र धुलिया से संपर्क कर सकते है। वंदेमातरम् न्यूज से चर्चा करते हुए रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने बताया कि खेलों के प्रति रतलाम शहर शुरू से अग्रणी रहा है। प्रदेश शासन की मंशानुसार खेल के माध्यम से खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


