22.5 C
Ratlām

भाजपा का दाव: पार्टी की अंतिम पंक्ति का अंतिम कार्यकर्ता, अंदरुनी बिसात पर दिग्गजों की दावेदारी हो सकती फेल

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
मध्यप्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव से पूर्व भाजपा आलाकमान की घोषणा पर हाइकमान अंतिम पंंक्ति के अंतिम व्यक्ति को भाजपा महापौर प्रत्याशी का चेहरा बनाने के मंथन में जुटे हैं। पार्टी की अंदरुनी बिसात पर यह पैतरा चला तो रतलाम से भाजपा महापौर प्रत्याशी की दौड़ में शामिल बड़े-बड़े दिग्गजों को मुंह की खानी पड़ सकती है। चौराहों की चर्चाओं से लेकर मीडिया से अदृश्य उस चेहरे का नाम प्रहलाद राठौड़ है, जिनकी दावेदारी को लेकर भले ही प्रचार-प्रसार से दूर रखा गया हो लेकिन पैनल में दावेदारी मजबूत बताई जा रही है।

अपने फैसलों से चौंकाती रही है भाजपा
केंद्र से लेकर प्रदेश और प्रदेश से लेकर नगरीय निकाय तक भाजपा अपने चुनावी दावेदारों की घोषणा करने के साथ सभी को चौंकाती रही है। भाजपा संगठन हर बार की तरह इस बार भी कोई ऐसा चेहरा जनता के सामने लाने में परहेज नहीं करेगी। वर्तमान में भाजपा से अशोक पोरवाल, प्रवीण सोनी, प्रहलाद पटेल की दावेदारी को भले ही मजबूत माना जा रहा है। लेकिन भाजपा की पैनल में प्रहलाद राठौड़ एक नाम ऐसा है जिसे दरकिनार नहीं किया जा सकता।

राठौड़ की दावेदारी इसलिए मजबूत
प्रहलाद राठौड़ को भाजपा का जमीनी कार्यकर्ता माना जाता है। राठौड़ की रतलाम शहर में सर्वसमाज में व्यक्तिगत छवि होने के साथ मजबूत पकड़ भी है। पार्टी के कई पदों पर रहते हुए पिछले चुनावों में राठौड़ पार्टी के लिए परदे के पीछे से बढ़त दिला चुके हैं। पार्टी के अलावा संघ और संगठन में भी गहरी पैठ जमाए हुए हैं और वर्तमान में जिला कार्यकारिणी सदस्य भी हैं।

IMG 20220608 WA0021
Adv.

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!