रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
रेल कर्मचारियों की लंबित मांगों के निराकरण के लिए WREU & AIRF, HMS के संयुक्त आव्हान पर वेस्टर्न रेलवे के सभी मुख्य स्टेशनों एवं कार्यालयों पर 14 जून को मांग दिवस के रूप में मनाया। इसी क्रम में मंगलवार सुबह लोकोमोटिव केयर सेंटर (डीजल शेड) गेट पर वेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन रतलाम मंडल ने प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में 10 सूत्रीय प्रमुख मांगों में सभी रिक्त पदों को शीघ्र भरने, अंधाधुंध पदों को समाप्त करना बंद करने, एनपीएस को रद्द करने, 1 जनवरी 2020 से 30 जून 2021 तक का महंगाई भत्ता का एरियर भुगतान करने, रात्रि कालीन ड्यूटी भत्ता सभी कर्मचारियों को देने, रेल आवासों के मरम्मत के लिए पर्याप्त निधि उपलब्ध कराने, कर्मचारी कार्यस्थल के रखरखाव को सुधार करने सहित आदि कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं के निराकरण शीघ्र करने के लिए प्रदर्शन किया।प्रदर्शन को काॅमरेड साथियों ने नारों के साथ शुरुआत की।मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ ने वर्तमान एवं भविष्य में रेल कर्मचारियों की सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के बारे में बताते हूए कहा कि कर्मचारियों के हित प्रभावित हो रहे हैं जिसे सभी को मिलकर लड़ना होगा एवं अपनी एकजुटता को और मजबूती के साथ सरकार के सामने खड़ा होना होगा। वेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन एकमात्र सबसे पुराना संगठन है जो हमेशा कर्मचारियों के साथ खड़ा है।
सप्ताह में एक दिन कार्यालय आए
सहायक मंडल मंत्री हरीश चांदवानी ने कहा कि डीजल शेड के कर्मचारियों के लिए रेलवे आवासों को आवंटित कराने में यूनियन का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से आह्वान किया कि जब भी आपको समय मिले आपको अपनी परेशानियों एवं सुधार के संबंध में सप्ताह, 10 दिन में एक बार यूनियन कार्यालय अवश्य आए। नरेंद्र सिंह सोलंकी ने जोशीले नारों के साथ सभी कर्मचारियों में उत्साह एवं आक्रोश भरा।
यह रहे मौजूद
इस दौरान डीजल शेड शाखा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह गुर्जर, भूपेंद्र मकवाना, निहाल सिंह, संजीव, सामान्य शाखा सचिव पंकज पंवार, प्रकाश चंद्रावत, दिनेश बोरासी, मेकेनिकल शाखा सचिव विक्रम सिंह चौहान, इलेक्ट्रिक शाखा सचिव लोकेंद्र व्यास, सुनील डगर, ट्रैफिक ब्रांच सचिव हेमंत मिश्रा, मनिष जोशी, अरूण सक्सेना एवं डीजल शेड कर्मचारियों ने भाग लिया। आभार नरेंद्र सोलंकी ने माना।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


