34.8 C
Ratlām

समाज कल्याण : जुना गुजराती लुहार-सुतार पांचाल समाज कल्याण समिति की नई कार्यकारिणी गठित, अध्यक्ष रमेश पांचाल तो सचिव पुरुषोत्तम पांचाल बने

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। 
जुना गुजराती लुहार-सुतार पांचाल समाज कल्याण समिति की बैठक बरबड़ हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में सदस्यों द्वारा सर्वानुमति से अध्यक्ष रमेश पांचाल और सचिव पुरषोत्तम पांचाल को मनोनीत किया है।

समिति के मीडिया प्रभारी राकेश पांचाल ने बताया कि समाज के कल्याणकारी कार्यों के लिए समाज बंधुओं की बैठक आहुत की गई थी। बैठक में उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण धारवा, कोषाध्यक्ष किशन पांचाल के अलावा नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। समाज के वरिष्ठ सदस्य योगेंद्र पांचाल ने मनोनीत पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों को भगवान विश्वकर्मा के चित्र के समक्ष शपथ ग्रहण करवाई। इस दौरान समाज के हरिओम पांचाल, रविराज पांचाल, सुरेश पांचाल, बालाराम पांचाल, राधेश्याम पांचाल, रामजी पांचाल, गोरधन पांचाल, संदीप पांचाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे। 


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!