जुबानी जंग तेज : पूर्व मुख्यमंत्री को आखिर किसने कहा कमरनाथ, रतलाम जिले में किस भाजपा सांसद के बिगड़े बोल हो रहे वायरल – वंदेमातरम NEWS

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
मध्यप्रदेश में चुनाव करीब आने के साथ भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच चुनावी जंग तेज हो गई है। पूर्व सीएम कमलनाथ के मदिरा प्रदेश के बयान पर प्रदेशभर में भाजपा सड़कों पर उतरी तो अब उज्जैन से बीजेपी सांसद अनिल फिरोजिया ने कांग्रेस और पूर्व सीएम कमलनाथ को लेकर जो बिगड़े बोल कहे, वह वायरल होकर सुर्खियां बंटोर रहे हैं।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रतलाम पहुंचे उज्जैन सांसद फिरोजिया ने कहा, ‘कांग्रेसी 18 माह की औलाद है जो कभी नही सुधरेगी। इतना ही नहीं, उन्होंने कमलनाथ को भी नहीं छोड़ा, कहा – कमलनाथ नहीं यह कमरनाथ हैं। सांसद फिरोजिया के यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। उज्जैन सांसद फिरोजिया का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कमलनाथ की सरकार को 18 महीने की औलाद बताते हुए कह रहे हैं कि ये कभी नहीं सुधरेंगे, और आगे कह रहे कि कमलनाथ नही ये कमरनाथ है, जो अपनी बेटी को उम्र की कलाकार के कमर में हाथ डालकर मुस्कुराते हैं।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जिले के भूतेडा की यात्रा में नेताजी के बोलवचन
उज्जैन सांसद फिरोजिया के दोनों वीडियो रतलाम जिले के ग्राम भूतेड़ा की विकास यात्रा में शामिल होने के दौरान के हैं। सांसद विकास यात्रा के दौरान अपने भाषण में शब्दों की मर्यादा भूल बैठे। विकास यात्रा में अपने संबोधन में सांसद फिरोजिया ने एक बड़ा आरोप भी लगाते हुए कहा कि ‘विकास के लिए पैसा नहीं था और 700 करोड़ के फंड से इंदौर आइफा अवॉर्ड करवाया जिसमें सुपरस्टार सलमान खान और खूबसूरत अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को बुलाया गया था। सांसद फिरोजिया यहीं नहीं रुके, बोले कि सलमान खान को तो दूर खड़ा किया और 75 साल का बाबा कमलनाथ बेटी की उम्र की अभिनेत्री की कमर में हाथ डालकर फोटो खींचा रहा था और हंस रहा था। जब मैंने कहा था यह कमलनाथ नहीं कमरनाथ है।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!