26.8 C
Ratlām

युवा चौपाल आज : भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री होंगे शामिल,  अध्यक्षता करेंगे जिलाध्यक्ष विप्लव

– दोपहर 12ः30 बजे आरम्भ होगी युवा चौपाल

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। 
भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल रतलाम प्रवास पर आ रहे है। वे 7 अप्रैल को उज्जैन में महाँकाल दर्शन के बाद जिले का प्रवास आरम्भ करेंगे और महू रोड़ स्थित चौखी ढाणी पर युवा मोर्चा द्वारा आयोजित युवा चौपाल में शामिल होंगे। युवा चौपाल दोपहर 12.30 बजे आरम्भ होगी। इसकी अध्यक्षता भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विप्लव जैन करेंगे।

जिला उपाध्यक्ष गौरव मूणत ने बताया कि राष्ट्रीय महामंत्री चहल युवा चौपाल के बाद बिलपांक में प्रसिद्ध श्री विरूपाक्ष महादेव मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे। इसके बाद उनका रतलाम नगर में आगमन होगा। रतलाम में न्यू रोड़ स्थित भाजयुमो कार्यालय पर दोपहर 3 बजे चहल का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। चहल बाद में रतलाम शहर विधानसभा क्षेत्र में युवा मोर्चा द्वारा आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल होंगे और सेवा बस्ती में सहभोज कर शाम 4.30 बजे मंदसौर प्रस्थान कर जाएंगे। भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन ने युवा कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय महामंत्री के आगमन पर आयोजित सभी कार्यक्रमों में उपस्थित होकर सफल बनाने का आह्वान किया है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!