रतलाम जिले के करीब 6 हजार कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर, कार्यालयों में रहा सन्नाटा

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आव्हान पर गुरुवार को जिले के शासकीय विभागों के करीब 6000 कर्मचारी शिक्षक सामूहिक अवकाश पर रहे। जिला मुख्यालय स्थित गुलाब चक्कर पर कर्मचारियों ने एकत्र होकर नारेबाजी की।
कलेक्ट्रेट, वाणिज्य कर, आईटीआई, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशु चिकित्सालय विभाग, पीएचई विभाग, जल संसाधन विभाग, वन विभाग के साथ-साथ कई कार्यालयों में शत प्रतिशत कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहे। वहीं शैक्षणिक संस्था के प्राचार्य, व्याख्याता एवं शिक्षक भी सामूहिक अवकाश पर रहे। संयुक्त मोर्चा के जिला संरक्षक दीपक सुराना एवं जिला अध्यक्ष शरद शुक्ला ने बताया कि जिले के साथ-साथ रतलाम जिले की आलोट, ताल, जावरा, पिपलौदा, सैलाना, बाजना में भी सामूहिक अवकाश आंदोलन सफल रहा।
सभा मे एकजुट रहने का आव्हान
कर्मचारियों ने गुलाब चक्कर पर सभा आयोजित की। सभा को आरएन केरावत, अभिषेक दुबे, दीपक छपरी, रवि गुर्जर, प्रकाश उपाध्याय, भूर सिंह डामोर, सुनील गौड़, मीना पाटिल, भावना पुरोहित, आराधना निगुड़कर, सीमा बक्षी, जुल्फिकार अली, दुष्यंत पुरोहित, मोहन सिंह सोलंकी, जय परमार आदि ने संबोधित किया। सभी ने संयुक्त मोर्चा में विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि शासन हमारी मांगों का निराकरण नहीं करता है तो हम भविष्य में एकजुट होकर अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे। सभा स्थल पर कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी की। आभार सुनील वर्मा ने माना।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!