रतलाम, वन्देमातरम् न्यूज।
कांग्रेस के देश में बदत्तर हालात पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गुटबाजी को लेकर कार्यकर्ताओं को दी नसीहत की वीडियो सुर्खियां बटोर रही है। रतलाम आए पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने कार्यकर्ताओं से यहाँ तक कह दिया की ऐसी ही स्थिति रही तो समझो कांग्रेस का 2023 का चुनाव आखरी है और कांग्रेस पार्टी को कार्यकर्त्ता भी नहीं मिलेंगे काम के लिए।
पूर्व मुख्यमंत्री का वीडियो सोशल मीडिया में छाने के अलावा अब राजनीती पार्टियां इसके अलग-अलग अर्थ निकाल रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री के मन की पीड़ा शनिवार को रतलाम सर्किट हाऊस पर क्षेत्रीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान मुलाकात के दौरान देखने को मिली। पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने कार्यकर्ताओं को नसीहत दे डाली की मिलकर चुनाव लडो नही तो कांग्रेस का आखरी चुनाव होगा। कार्यकर्ता ढूढे से नही मिलेंगे।
दिग्विजय सिंह की नसीहत देते हुए यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है और इस पर राजनीती से जुड़े नेता चुटकी लेते नजर आ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री सिंह सैलाना विधायक के यहां विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। विवाह समारोह में शामिल होने के पहले उन्होंने रतलाम सर्किट हाउस पर जिलेभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की । सर्किट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान जावरा से कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ता दिग्विजय सिंह से मिलने पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं को दो गुट में देखकर सिंह ने लताडा और बोला सभी एक साथ सामने आओ। सभी से आमने-सामने होगी बात।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


