16 C
Ratlām

डबलिंग की मंजूरी के बाद डीआरएम ने देखे रतलाम-नीमच सेक्शन के हालात

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
रेलमंत्री द्वारा रतलाम से नीमच के बीच रेलवे ट्रेक डबलिंग की मंजूरी देने के बाद डीआरएम विनित गुप्ता ने गुरुवार को इस सेक्शन का जायजा लिया। वे हरकियाखाल स्टेशन तक गए। इस बीच स्टेशनों की व्यवस्थाएं भी देखी। हालांकि अधिकारियों ने इसे डीआरएम का नियमित दौरा बताया।
डीआरएम गुप्ता नीमच के लिए अधिकारियों के साथ सुबह रवाना हुए। यहां से दलौदा व मंदसौर स्टेशन पर यात्री इंतजामों का जायजा लिया। ट्रैक की स्थिति जानी। वही मार्ग में आने वाले ब्रिज, पुल व पुलियाओं के बारे में भी संबंधित अधिकारियों से जानकारियां ली।
नवंबर में जीएम दौरा संभावित
पश्चिम रेलवे के जीएम आलोक कंसल का नवंबर में दौरा कार्यक्रम संभावित है। इसे देखते रेल प्रशासन द्वारा अभी से तैयारियां की जा रही है। बुधवार को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने रतलाम से नीमच के बीच 1100 करोड़ रुपए लागत से डबलिंग की योजना को मंजूरी दी थी। इसलिए भी डीआरएम ने सेक्शन की जानकारियां ली। हालांकि मामले में डीआरएम गुप्ता ने बताया कि जीएम के आगामी निरीक्षण को देखते वे रतलाम नीमच सेक्शन के हरकिया खल तक निरीक्षण पर गए थे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!