BIG BREAKING: कांग्रेस नेत्री शेरानी और शहर कांग्रेस अध्यक्ष कटारिया सहित 9 नामजद कांग्रेस नेताओं पर प्रकरण दर्ज, हिन्दू संगठन के सड़क पर बैठने के बाद हुई कार्रवाई

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
हिंदू संत आचार्य नरसिंह सरस्वती के फोटो पर चप्पल मारने के मामले में स्टेशन रोड थाने ने कांग्रेस नेत्री यास्मीन शेरानी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सहित 9 कांग्रेस नेताओं के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज किया। मालूम हो की हिंदू संगठन के पदाधिकारी गुरुवार शाम रतलाम के स्टेशन थाने के बाहर आक्रोश में बैठ थे। पदाधिकारी फोटो पर चप्पल मारने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
दरसल गुरुवार को शहर महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा एक ज्ञापन दिया गया था। जिसमे बताया गया था कि विगत दिनों ट्विटर एवं सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक व्यक्ति नरसिंहानंद नामक व्यक्ति द्वारा महिलाओं एवं विशेष तौर पर राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय महिलाओं के विरुद्ध अशोभनीय टिप्पणी की गई। इसके विरोध में मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारी अध्यक्ष यास्मिन शेरानी एवं महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीना बग्गा के नेतृत्व में स्टेशन रोड पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन करते हुए आचार्य नरसिंहनंद के पोस्टर की चप्पलों से पिटाई की। इसके पश्चात थाना प्रभारी किशोर पाटनवाल को आवेदन देकर भारतीय दंड विधान के अंतर्गत धारा 509 में मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई थी। हिंदू संत की फोटो पर चप्पल से पिटाई को लेकर विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार के साथ अन्य हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने विरोध जताते हुए कांग्रेस नेत्री यास्मिन शेरानी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। हंगामे की सूचना मिलते ही एसडीएम अभिषेक गेहलोत, सीएसपी हेमन्त चौहान भी मौके पर पहुंचे। पदाधिकारियों का कहना था कि हिंदू समाज के संत के खिलाफ इस तरह करना शहर की शांतिप्रिय फिजा को बिगाड़ने की कोशिश है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान संगठन के रामबाबू शर्मा, आशीष सोनी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद थे। रात 9.30 बजे पुलिस ने रवि निंधाने के आवेदन पर कांग्रेस नेत्री यास्मीन शेरानी, महेंद्र कटारिया, मीना बग्गा, निशा विजय, कुसुम चाहर, हेमलता व्यास, रश्मि सिंह, शिल्पा सिसोदिया, नजमा बेलुत सहित अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!