रतलाम में भाजपा सरपंच रंगे हाथ गिरफ्तार :  एनओसी के साथ प्रति ट्रक मुरम के लिए 200 रुपए के हिसाब से 40 हजार रुपए मांगी थी रिश्वत

रतलाम में भाजपा सरपंच रंगे हाथ गिरफ्तार :  एनओसी के साथ प्रति ट्रक मुरम के लिए 200 रुपए के हिसाब से 40 हजार रुपए मांगी थी रिश्वत

Advertisements
Advertisements

आर्थिक अपराध शाखा ने भ्रष्ट सरपंच को डिमांड के 50 फीसद राशि के साथ सरपंच को दबोचा

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम जिले के पिपलौदा जनपद की ग्राम पंचायत हरियाखेड़ा के भारतीय जनता पार्टी के सरपंच जितेंद्र पाटीदार को गुरुवार दोपहर आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। सरपंच द्वारा रिश्वत पंचायत द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र देने के लिए मांगी गई। लोकायुक्त ने प्लान के तहत जावरा बस स्टैंड चौपाटी पर रिश्वत के रुपए लेते सरपंच को पकड़ा। सरपंच को रिश्वत देने के लिए बस स्टैंड के पास ट्रैफिक चौकी के पास बुलाया गया था। रिश्वत लेने के बाद ईओडब्ल्यू ने पकड़ कर पास में स्थित ट्रैफिक चौकी में लेकर गए। वहां पर कागजी कार्रवाई की। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रतलाम के मोहन नगर निवासी पिंटू (23) पिता अंबराम मुनिया ने 21 जनवरी 2025 को उज्जैन स्थित आर्थिक अपराध शाखा में शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया कि वह हर्ष इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी रतलाम में मैनेजर है। उनकी कंपनी द्वारा जावरा में एक जमीन के विकास के लिए 200 ट्रक मुर्रम की आवश्यकता थी। मुर्रम की खुदाई के लिए ग्राम हरियाखेड़ा के सरपंच जितेंद्र (27) पिता पुरुषोत्तम पाटादीर निवासी हरियाखेड़ा से संपर्क किया। सरपंच ने अनापत्ति प्रमाण पत्र देने के लिए प्रति ट्रक 200 रुपए के हिसाब से 40 हजार रुपए की रिश्वत मांगी है। शिकायत की तस्दीक के बाद प्लान के मुताबिक गुरुवार दोपहर कार्रवाई की। सरपंच को शिकायतकर्ता द्वारा रिश्वत के 20 हजार रुपए पहली किश्त के रूप में दिए। पहले से मौजूद ईओडब्ल्यू टीम ने सरपंच को रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई में ईओडब्ल्यू के एएसपी अजय कैथवास समेत टीम में 10 सदस्य शामिल रहे। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!