17.5 C
Ratlām

फर्श पर रखा काला बैग, सीएम सुरक्षाकर्मी आए हरकत में

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
रतलाम दौरे पर आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर में लायंस क्लब वेक्सिनेशन सेंटर पहुंचे। यहां भीड़ के बीच फर्श पर रखे काले बैग से सुरक्षाकर्मी हरकत में आ गए।
हालांकि यहां 5 मिनिट अवलोकन कर बगैर रुके मुख्यमंत्री रवाना हो गए। पुख्ता व्यवस्था के बीच मंच भी सजाया गया था। मगर दौरा कार्यक्रम में विलंब की वजह से मामा शिवराज यहां से बगैर औपचरिकता के अगले कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए।
दोपहर 2.25 बजे हाल में प्रवेश करने के बाद मुख्यमंत्री चौहान ने वार्ड क्राइसेस मैनेजमेंट समिति के हिरेन्द्र परमार सहित अन्य सदस्यों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। वेक्सीन लगवाने आए अखंड ज्ञान आश्रम के स्वामी देवस्वरूपानंद जी का भी मुख्यमंत्री ने स्वागत किया।

WhatsApp Image 2021 08 26 at 16.21.55 1


फर्श पर रखे बेग से सुरक्षाकर्मी हरकत में आए
मुख्यमंत्री के लायंस हाल में प्रवेश के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में स्वागत को लेकर अफरा-तफरी मची। इस बीच पुलिसकर्मी को फर्श पर काला बैग दिखाई दिया। इसकी भनक लगते मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मी हरकत में आ गए। हालांकि पड़ताल के बाद पुष्टि हुई कि वह बैग किसी कार्यकर्ता का ही था।
नजदीकी के लिए सांसद-विधायक में मशक्कत
लायंस हाल में शहर विधायक चेतन्य काश्यप और क्षेत्रीय सांसद गुमानसिंह में मुख्यमंत्री के अगल-बगल रहने की मशक्कत चलती रही। हालांकि कार्यकर्ताओं व प्रशासनिक अधिकारियों की घेराबंदी व समय की कमी के चलते बगैर फोटो शेषन के मुख्यमंत्री रवाना हो चले।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!