26.8 C
Ratlām
Saturday, July 27, 2024

महापौर का फूंका पुतला : सड़क पर बैठ गाया रघुपति राघव राजा-राम, फिर लगाए मुर्दाबाद के नारे

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
रतलाम में 13 वीं जूनियर मिस्टर इंडिया बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा ने भाजपा की मुश्किलें बढ़ाकर रख दी है। बजरंगबली जी की मूर्ति के समक्ष महिला शरीर सौष्ठव स्पर्धा के दौरान अर्धनग्न पोषाख के अलावा हील की सेंडल पहन कर कैटवॉक कराने को लेकर लगातार विरोध हो रहा है। गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी सड़क पर उतरी। कोर्ट तिराहे पर सड़क पर बैठ रघुपति राघव राजा राम भजन गया। बाद में भगवान हनुमान जी का अपमान बताते हुए रतलाम नगर निगम महापौर प्रहलाद पटेल का पुतला जलाकर जमकर नारेबाजी की।

एक दिन पहले से ही महापौर के पुतला दहन करने की चेतावनी सोशल मीडिया पर आने के बाद पुलिस प्रशासन भी फायर लॉरी के साथ मौजूद रहा। इसके बावजूद भी कांग्रेसी जनपद की तरफ से जलता हुआ पुतला लेकर आए और जला दिया। महापौर व शहर विधायक चेतन्य काश्यप के मुर्दाबाद के नारे लगाए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश पटेल का कहना था कि बिना अनुमति के महिला बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। उस दौरान मंच पर भगवान हनुमान की प्रतिमा स्थापित कि गई थी और उसी के सामने प्रतियोगिता में शामिल महिला, बहनों की वेशभूषा, उनके हावभाव से धार्मिक परंपराओं का अपमान हुआ है और हमारी धार्मिक भावनाएं आहत हुई है। प्रतियोगिता के आयोजनकर्ता विधायक चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल के खिलाफ जनप्रतिनिधि कानून के तहत उनका आचरण समाज में अशांति फैलाने का कार्य कर रहा है। विधायक व महापौर पर प्रकरण दर्ज करने के लिए कलेक्टर के नाम ज्ञापन भी प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पूर्व विधायक लक्ष्मीदेवी खराड़ी, महिला कांग्रेस प्रदेश महामंत्री यास्मीन शेरानी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, पूर्व महापौर पारस सकलेचा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।

यह है मामला
इंडियन बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन के बैनर तले शहर में 2 दीनी  बॉडीबिल्डिंग स्पर्धा का आयोजन बरबड़ हनुमान मंदिर परिसर स्थित विधायक सभागृह में किया गया था। 5 मार्च को दिन भर विभिन्न वर्गों के मुकाबलों में साधको ने संगीत की धुन पर अपनी मांसपेशियों का प्रदर्शन किया। स्पर्धा में  महिला सदस्यों ने भी बॉडी बिल्डिंग के पोज दिए और अपने शरीर की मांसपेशियां का कॉस्ट्यूम पहनकर प्रदर्शन किया। जो विवाद का विषय बन गए। मंच पर सभी महिला साधक प्रदर्शन कर रही थी उस पर मंच पर भगवान बजरंगबली की मूर्ति भी विराजित थी। महिला बॉडी  बिल्डर्स द्वारा कई बार भगवान बजरंगबली की मूर्ति के आसपास नजर आई और उसके सामने से भी गुजरी जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हुए थे। प्रतियोगिता महापौर प्रहलाद पटेल ऑर्गनाइजेशन कमेटी व जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन ने आयोजित करवाई थी।

KK Sharma
KK Sharmahttp://www.vandematramnews.com
वर्ष - 2005 से निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 17 वर्ष में सहारा समय, अग्निबाण, सिंघम टाइम्स, नवभारत, राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार पत्र और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज में संपादक की भूमिका का दायित्व। वर्तमान में रतलाम प्रेस क्लब में कार्यकारिणी सदस्य। Contact : +91-98270 82998 Email : kkant7382@gmail.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network