25.2 C
Ratlām

पंचेड़ हत्याकांड : गांव में पसरा सन्नाटा, तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

रतलाम/सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज।
मध्यप्रदेश के रतलाम जिला मुख्यालय से 16 किमी दूर ग्राम पंचेड़ में 20 वर्षीय युवक की हत्या के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। देर रात तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद और अन्य के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज हुआ है। लेकिन अभी आरोपियों के नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एहतियात बतौर पंचेड़ में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया हुआ है।

IMG 20230919 093748

बता दें सोमवार शाम 7 बजे पंचेड़ निवासी सुल्तान हुसैन  का पुत्र आबिद हुसैन अपनी पत्नी का लाडली बहना योजना का फार्म जमा करने गढ़ चौराहे स्थित ऑनलाइन सेंटर जा रहा था। तभी रस्ते में करीब सात आरोपियों ने रंजिश के चलते आबिद हुसैन को घेर चाकू और तलवार से हमला कर दिया। आबिद हुसैन का तीन माह पूर्व निकाह हुआ था। हमले के दौरान आबिद ने मदद के लिए शोर भी मचाया लेकिन किसी ने बचाने की हिम्मत नही जुटाई।एकजुट आरोपियों के हमले से लहूलुहान युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। वारदात की गंभीरता पर देर रात वरिष्ठ अधिकारी मौके पर ही मौजूद बने रहे।

यह हो सकती रंजिश की कहानी
मृतक आबिद हुसैन पर 16 मई 2020 में 8 साल के बच्चे का अपहरण कर अप्राकृतिक कृत्य करने में विभिन्न धाराओं सहित पाक्सो एक्ट में प्रकरण दर्ज हुआ था। तीन माह पूर्व ही वह इस प्रकरण से बरी हुआ था। सूत्रों के अनुसार इसी मामले की रंजिश में हत्या को अंजाम देना बताया जा रहा है।

https://www.kamakshiweb.com/
Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

- Advertisement -spot_img

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page