16 C
Ratlām

ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं की स्थिति देखने कल से खुद कलेक्टर जाएंगे, तैयारियों में जुटे रहे अधिकारी

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति देखने मौके पर खुद कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम जाएंगे। इसकी शुरुआत कलेक्टर 8 अगस्त से करने जा रहे हैं। कलेक्टर सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। इनके साथ संबंधित विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
ग्रामीण क्षेत्रों में दौरे को लेकर विभागीय अधिकारियों में भी हलचल मच गई है। कलेक्टर अपने निरीक्षण में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की हकीकत जानेंगे। कलेक्टर ने  निरीक्षण को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बुधवार के दिन संबंधित अधिकारी अपने विभाग की बैठक या अन्य गतिविधि नहीं रखे। अधिकारियों का दायित्व रहेगा कि संबंधित ग्राम की अपने विभाग से संबंधित समस्त जानकारी तथा उस ग्राम में चल रही योजना लाभान्वितों की संख्या इत्यादि जानकारी अपने साथ रखेंगे।
यह अधिकारी साथ में रहेंगे
भ्रमण के दौरान मुख्य रुप से जिला पंचायत सीईओ, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री, महिला बाल विकास अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला आपूर्ति अधिकारी, उपसंचालक कृषि, डीपीसी अनिवार्य रुप से जानकारी के साथ मौजूद रहेंगे। अन्य किसी विभाग के अधिकारी की जरुरत पर उसे पृथक से सूचित किया जाएगा।
आकस्मिक भी जा सकते है
कलेक्टर के दौरे को देखते हुए मंगलवार को विभागीय अधिकारी भी तैयारियों में जुट गए। बताया जाता है कि रतलाम जनपद के तीन से चार ग्राम पंचायत का चयन भी कर लिया है। इसकी जानकारी भी पूर्व से अधिकारियों को मिल गई है। फिर भी कलेक्टर आकस्मिक रूप से किसी भी गांव का दौरा कर सकते है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!