मां के गूंजे जयकारे : वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई दशा माता की प्राण-प्रतिष्ठा, मार्गों से भव्य निकली शोभायात्रा

Advertisements
Advertisements

– अंबर परिवार के मयंक ने सपत्नी यज्ञ में बैठ दी आहुति

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
पिपलेश्वर महादेव मंदिर पर तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान धूमधाम से आयोजित हुआ। अंबर परिवार द्वारा रविवार को  दशा माता की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम के मुख्य यजमान के रूप में जवाहर व्यामशाला के संरक्षक दौलत जाट के पुत्र मयंक जाट ने सपत्नी यज्ञ कर धर्म लाभ लिया।
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में आहुति देने के पश्चात दशा माता की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
IMG 20230710 WA0017

शोभायात्रा में माता बहनों द्वारा सर पर कलश धारण किया हुआ था, शोभायात्रा में दौलत जाट के साथ जन समुदाय ने उपस्थित होकर धर्मलाभ लिया। शोभायात्रा में आकर्षण का केन्द्र महादेव की विशाल प्रतिमा के साथ अश्वरथ में दशा माता की मूर्ति विराजित कर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का श्रद्धालुओं द्वारा मार्ग में पुष्प वर्षा एवं आरती पूजन कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पिपलेश्वर महादेव समिति, जवाहर व्यायामशाला एवं अंबर परिवार के सैकड़ो सदस्यगण उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!