बेटे की हत्या का दोषी करार : कोर्ट ने सुनाई पिता को आजीवन कारावास की सजा, पांच साल पुराने मामले में आया फैसला

बेटे की हत्या का दोषी करार : कोर्ट ने सुनाई पिता को आजीवन कारावास की सजा, पांच साल पुराने मामले में आया फैसला

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। पांच साल पहले हुई बेटे की हत्या के मामले में रतलाम की अदालत ने पिता को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह फैसला सप्तम अपर सत्र न्यायाधीश राजेश नामदेव द्वारा सुनाया गया। आरोपी मांगीलाल (उम्र 50 वर्ष), निवासी लक्कीपाड़ा थाना बाजना, को 1 हजार रुपए जुर्माने से भी दंडित किया गया है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

अपर लोक अभियोजक एवं शासकीय अधिवक्ता के अनुसार 14 नवंबर 2020 को फरियादी राजू निनामा ने बाजना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसका भाई सुखलाल (30) पिता मांगीलाल अपने पिता के साथ रहता था जबकि वह और उनकी मां हुकलीबाई अलग रहते थे। घटना वाली रात राजू खेत में पानी दे रहा था, तभी गांव का अशोक मईडा आया और बताया कि पिता मांगीलाल ने भाई सुखलाल के साथ मारपीट की है। जब राजू मौके पर पहुंचा तो देखा कि सुखलाल खून से लथपथ जमीन पर पड़ा है। सिर के पीछे गंभीर चोट के निशान थे। पूछने पर सुखलाल ने खुद बताया कि उसके पिता ने उसे लाठी और कढ़ाई से मारा है। राजू इलाज के लिए गाड़ी लेने गया, लेकिन जब तक वह लौटा, सुखलाल की मौत हो चुकी थी।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

11 गवाहों के बयान और मेडिकल रिपोर्ट बने आधार 

बाजना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल का निरीक्षण और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के साथ 11 गवाहों के बयान कोर्ट में प्रस्तुत किए गए। इसमें मृतक की मां और भाई के बयान प्रमुख रहे प्रकरण की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने प्रभावी ढंग से अपना पक्ष रखा। कोर्ट ने परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर मांगीलाल को दोषी ठहराया और उसे उम्रकैद की सजा सुनाई।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!