स्वराज अमृत महोत्सव : रतलाम में 51 स्थानों पर भारत माता की आरती के साथ मनाया लोकतंत्र पर्व

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज़।

Advertisements
Advertisements
Advertisements


स्वाधीनता के 75 वर्ष होने पर रतलाम शहर की बस्तियों में प्रमुख मोहल्ले, चोराहे पर 26 जनवरी की शाम 6 से 7 बजे भारत माता का चित्र लगाकर आरती का आयोजन 75वां स्वराज अमृत महोत्सव समिति के बेनर तले किया गया। महोत्सव के अंतर्गत 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर शहर के विभिन्न 51 स्थानों पर भारत माता की आरती की गई। समिति के महेंद्र गादिया ने बताया कि भारत माता की आरती के साथ अन्य गतिविधियां जैसे रंगोली, चित्रकला, निबंध लेखन, खेल-कूद प्रतियोगिता आदि का आयोजन भी किया जाएगा।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
आतिशबाजी करते युवा


26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर शहर के थावरिया बाजार चौराहे पर भारत माता की आरती की गई। इस दौरान युवाओं ने उत्साह के साथ आतिशबाजी करते हुए लोकतंत्र के महान पर्व को मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत में आरएसएस के विभाग प्रचार प्रमुख रत्नदीप निगम ने कहा की भारत माता ने हम सभी को एक सूत्र में बांधे रखा है। जाति के आधार पर आज हमें बाटने की कोशिश की जा रही है। हम सभी त्यौहार स्वेच्छा से मनाते है लेकिन राष्ट्रीय पर्व को शासकीय कार्यक्रम के रूप में मनाते हैं जबकि हमारा दायित्व है कि उतने ही उत्साह से ही यह पर्व मनाए। आजादी शहीदों के बलिदान से मिली, इस अवसर पर महापुरुषों का जीवन भी पढ़ना चाहिए। उनके संघर्षों की कहानियां हमे जन-जन तक रखना चाहिए। आरती के दौरान क्षेत्र के मंगल लोढ़ा, मनीष रावल, गोपाल शर्मा, सुनील माली, प्रद्युम्न शर्मा, रवि सेन, दीपक परमार, उमेश माली, विक्रम भाग कार्यवाह शांतिलाल शर्मा आदि उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!