पिपलौदा मंडी में देर रात किसान और हम्मालों में विवाद

पिपलौदा, वंदेमातरम् न्यूज।
नगर की कृषि उपज मंडी में देर रात किसान तथा हम्मालों के बीच विवाद में 2 हम्मालों को गंभीर चोंट आई। पुलिस ने मामलें में 6 आरोपियों पर गाली गलौच, मारपीट, जान से मारने की धमकी तथा अनुसूचित जाति जनजाति एक्ट में प्रकरण दर्ज किया।
थाना प्रभारी दीपक मंडलोई ने बताया कि देर रात स्थानीय मंडी में जावरा तथा सैलाना के किसानों ने हम्मालों के साथ मारपीट की। सूचना पर मय बल के पुलिस मौके पर पहुँची तथा आरोपी सलमान पिता लियाकत, जफर पिता लियाकत, युनुस पिता अजीजुद्दीन तथा अजहर निवासी जावरा व फरीद पिता सरताजअली, शारूक पिता सलीम शाह, शोएब पिता सरताज निवासी सैलाना को मौके से गिरफ्तार किया। विवाद में लोकेश पिता लक्ष्मण तथा मुकेश पिता मोहनलाल निनामा को चोंट आई है, जिनका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज किया गया है।
जानकारी के अनुसार मंडी में लहसुन की आवक अधिक होने के कारण देर तक तुलाई तथा भराई का काम चल रहा था। इसमें जावरा से आए किसान सलमान का माल जनता ट्रेडर्स ने खरीदा था, सलमान अपना माल जल्दी भरने की बात को लेकर हम्मालों से विवाद किया, जिसे समझा दिया गया था, लेकिन जावरा से अन्य आरोपियों के आने के बाद मामला फिर से गरमा गया तथा आरोपियों ने विवाद के दौरान लोकेश को पसली के नीचे चाकू जैसी किसी वस्तु से चोंट पहॅुचाई। इससे मामला गरमा गया तथा दोनों पक्षों की ओर से मारपीट हुई। जावरा व सैलाना से आए अन्य आरोपी लगभग आधे घंटे तक मारपीट करते रहे। थाना प्रभारी दीपक मंडलोई, उपनिरीक्षक रविन्द्र मालवीय तथा सहायक उपनिरीक्षक शिवाजीराव जगताप ने मौके पर स्थिति को सम्हाला तथा देर रात तक डायल 100 सहित पुलिस मौके पर तैनात की गई। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ 323, 294, 506, 34 भादवि तथा 3(1) द, घ, 3(2) अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Related articles

हादसे में फिर गई जान : विद्युत कंपनी के आउटसोर्स कर्मचारी की मौत, जयस और परिजन ने किया थाने का घेराव

पिपलौदा के बाद सैलाना क्षेत्र में घटनाचेतन्य मालवीयसैलाना, वंदेमातरम् न्यूज।रतलाम जिले के सैलाना के ग्राम सलवानिया में परमिट...

धोखाधड़ी : गुरुभाई बन ऐंठ ली दस लाख से अधिक राशि, सीएम हेल्पलाइन और कलेक्टर को शिकायत के बाद पुलिस ने की FIR

- ठगी के शिकार पिछले एक वर्ष से काट रहे थे पुलिस के चक्कर रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्यप्रदेश के रतलाम...

मामला रतलाम के बार में चाकूबाजी का : मुख्य आरोपी सौरभ बरगुंडा सहित 3 आरोपी इंदौर से गिरफ्तार, 2 दिन का पुलिस रिमांड

- गाने की फरमाइश पूरी नहीं करने पर बदमाशों ने कर्मचारी को चाकू मार दिखाई थी रंगदारीरतलाम, वंदेमातरम्...

सुख, समृद्ध की कामना के साथ ज्ञानयज्ञ की पूर्णाहुति : धर्म जागरण की दिशा में यह ज्ञानयज्ञ शहर को चेतन्य करेगा – स्वामी श्री...

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह श्रवण की सार्थकता तभी सिद्ध होगी जब आपने सात दिवस तक कथा...
error: Content is protected by VandeMatram News