चिकित्सा प्रकोष्ठ के पुनः प्रदेश सहसंयोजक बने डॉ. राजेश शर्मा

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
भारतीय जनता पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ में रतलाम के चिकित्सक, पूर्व आईएमए अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा को एक बार फिर प्रदेश सहसंयोजक मनोनीत किया गया है। मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की सहमति से प्रदेश संयोजक डॉ अभिजीत देशमुख ने किया है।
डाॅ. शर्मा पिछले आठ सालों से भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ में प्रदेश सहसंयोजक का दायित्व संभाल रहे है। उनके नैतृत्व में कोरोनाकाल के दौरान प्रकोष्ठ द्वारा सेवा के कई नए आयाम स्थापित किए गए है। इस पद पर उनका फिर मनोनयन सांसद गुमानसिंह डामोर, विधायक चेतन्य काश्यप एवं जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा की अनुशंसा पर किया गया है। उनके पुनः मनोनयन पर भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला मंत्री सोना शर्मा, सह मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, भाजयुमो अध्यक्ष विप्लव जैन,भाजपा मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, आदित्य डागा, कृष्ण कुमार सोनी एवं करणधीर्य बडगोत्या, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिता कटारिया, भाजपा जिला टीकाकरण प्रभारी गोविंद काकानी, कार्यसमिति सदस्य प्रवीण सोनी, ललित दख, जीतू जैन, अनिल कटारिया (विश्वास), अभय काबरा, लविश भंडारी सहित कई नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!