भाजपा सरकार पर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री, कहा सरकार पाकिस्तान से मिली हुई है, ट्रांसफर उद्योग से भाजपा वाले चांदी काट रहे

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
प्रदेश मे सरकार दिशाहीन चल रही है। दिग्विजय सिंह को पाकिस्तानी कहने वाले पहले खुद अपने गिरेबान में देखे। दिग्विजयसिंह देशभक्त है। सरकार पाकिस्तान से मिली हुई,  मिलीजुली कुश्ती लड़ रही है। ट्रांसफर उद्योग से भाजपा वाले चांदी काट रहे।
उक्त बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश के झाबुआ के विधायक कांतिलाल भूरिया ने रतलाम में कहीं है। भूरिया शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर रतलाम आए थे। ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा करने के बाद रतलाम आने पर सर्किट हाउस पर उन्होंने मीडिया से चर्चा की।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा कर्मचारियों को धमकाने वाले बयान  पर कहा की कमलनाथ जी ने कर्मचारियों को कोई धमकी नहीं दी हैं। भाजपा वाले ही कर्मचारियों को धमका रहे हैं और ट्रांसफर का ऐसा खेल खोल रखा है कि पूछो मत। भाजपा का जिला अध्यक्ष अलग 400-500 लोगों के नाम लेकर जाता है तो मंडल अध्यक्ष अलग 100 से 200 लोगों के नाम लेकर जाता है। भाजपा कार्यकर्ता लिस्ट ले ले कर जा रहे हैं और ट्रांसफर पर ट्रांसफर हो रहे हैं। हर महीने मुख्यमंत्री घोषणा कर देते हैं कि प्रतिबंध हटा लिया गया है 2 माह के लिए खोल दिया गया है फिर बंद कर दिया गया है। खोलना बंद करना खोलना बंद करना उसमें भाजपा वाले जबरदस्त चांदी कमा रहे हैं।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जो नारे लगा रहे भाजपा के लोग
मंत्री विश्वास सारंग द्वारा दिग्विजय सिंह को स्लीपर सेल बोलने के प्रश्न के जवाब में भूरिया ने कहा कि जो ऐसा बोलते हैं वहीं पाकिस्तानी हैं यह उसका चेहरा है दिग्विजय सिंह 10 साल चीफ मिनिस्टर रहे हैं। देश को शानदार तरीके से चलाया है और देशभक्त है वह उनको क्या पाकिस्तानी कहेंगे। खुद के गिरेबान में झांक कर देखें कहने वाले। भाजपा सरकार में पाकिस्तान के नारे लग रहे हैं तो सरकार क्या कर रही है क्या एक्शन नहीं लिया जाना चाहिए। सरकार पाकिस्तान से मिली हुई है। मिली जुली कुश्ती लड़ रहे हैं। जो लोग नारे लगा रहे वे उन्हीं के लोग थे जो पकड़ में आए हैं। उज्जैन की घटना बड़ी दुर्भाग्यपूर्ण है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

यह रहें मौजूद
सर्किट हाउस पर सैलाना विधायक हर्ष विजय गेहलोत, पूर्व पार्षद राजीव रावत, फैय्याज मंसूरी, जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष डीपी धाकड़, राजेश भरावा, राजेश पुरोहित आदि मौजूद रहे।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!