16.3 C
Ratlām
Friday, January 17, 2025

सीएम को भेंट : अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में प्राप्त स्वर्ण पदक मंत्री काश्यप ने मुख्यमंत्री को किया भेंट

सीएम को भेंट : अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में प्राप्त स्वर्ण पदक मंत्री काश्यप ने मुख्यमंत्री को किया भेंट

– बैठक में पूरी कैबिनेट ने सीएम और मंत्री काश्यप को दी बधाई

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। नई दिल्ली में “भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-2024” में मध्यप्रदेश राज्य मण्डप को सब्जेक्टिव केटेगरी में प्राप्त स्वर्ण पदक और प्रशस्ति-पत्र मिला है। कैबिनेट बैठक में एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने उक्त स्वर्ण पदक और प्रशस्ति-पत्र मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भेंट किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्री काश्यप और उनकी पूरी टीम को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उल्लेखनीय है कि इस बार व्यापार मेले की थीम “विकसित भारत@2047″ थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेले का नई दिल्ली में उद्घाटन किया था। इसमें मध्यप्रदेश के विभिन्न स्थानीय उत्पादों सहित “एक जिला-एक उत्पाद” को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया था। मेले में स्थानीय कलाकारों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। मप्र मण्डप को मेले में दर्शकों द्वारा सराहा गया। मेला को आगंतुकों की बहुत सराहना मिली। कैबिनेट बैठक में प्रदेश के समस्त मंत्रियों ने मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री काश्यप को बधाइयां दी।

https://www.kamakshiweb.com/
Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network