सुशासन दिवस : सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री काश्‍यप ने अधिकारी-कर्मचारियों को दिलाई शपथ 

सुशासन दिवस : सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री काश्‍यप ने अधिकारी-कर्मचारियों को दिलाई शपथ 

Advertisements
Advertisements

भोपाल, वंदेमातरम् न्यूज। पूर्व प्रधानमंत्री भारत-रत्न से सम्मानित स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के एक दिन पूर्व प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित मंत्रालय में सुशासन दिवस मनाया गया। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप ने मंत्रालय के सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में अधिकारी और कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलाई। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

शपथ के पहले मंत्री काश्यप ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मंत्री काश्‍यप ने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रदेश में सुशासन के उच्चतम मापदंडों को स्थापित करने के लिए, शासन को अधिक पारदर्शी, सहभागी, जन-कल्याण केन्द्रित और जवाबदेह बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करने एवं प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लक्ष्य को पाने के लिए सदैव तत्पर रहने की शपथ दिलायी। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव संजय दुबे, सचिव एम सेल्वेंद्रन सहित मंत्रालय, सतपुड़ा एवं विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!