रजत जयंती में भव्य आयोजन : खेल चेतना मेला के पूर्व नेहरू स्टेडियम में तकनीकी कार्यशाला 

रजत जयंती में भव्य आयोजन : खेल चेतना मेला के पूर्व नेहरू स्टेडियम में तकनीकी कार्यशाला 

Advertisements
Advertisements

– चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं क्रीड़ा भारती की तैयारी अंतिम चरण में

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित 25वां खेल चेतना मेला के पूर्व नेहरू स्टेडियम में तकनीकी कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन और क्रीड़ा भारती सचिव अनुज शर्मा सहित 18 खेलों के संयोजक एवं उनकी टीम उपस्थित रही। इसका आयोजन उन स्कूल एवं खिलाड़ियों के लिए किया गया था, जिन्हे खेलों के नियम या उससे जुड़ी अन्य कोई जानकारी की आवश्यकता थी, जिसे प्राप्त करने के लिए कई लोग मैदान पर पहुंचे और इसका लाभ लिया। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

समिति सचिव जैन ने बताया कि खेल चेतना मेला रजत जयंती वर्ष में भव्य स्वरूप में आयोजित होगा। इसका शुभारंभ 21 दिसंबर 2024 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। खेलों के इस महाकुंभ में 18 खेलों में 10 हजार से अधिक विद्यार्थी सहभागिता करेंगे। आयोजन से पूर्व शहर के सभी खेल मैदानों के स्वरूप को निखारने का काम शुरू हो गया है। खेल चेतना मेला को लेकर अब तक करीब 100 स्कूलों की एंट्री प्राप्त हो चुकी है। शेष बचे स्कूलों की एंट्री भी आ रही है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

कहां कौनसी होगी स्पर्धा 

खेल चेतना मेला के तहत नेहरू स्टेडियम में क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, टेबल टेनिस के मैच होंगे। शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय परिसर में एथलेटिक्स एवं हॉकी, कालिका माता सत्संग हॉल में शरीर सौष्ठव, संत कंवरराम नगर क्रीड़ा केंद्र पर योग, मलखंब एवं स्केटिंग होगी। रेलवे ग्राउंड पर फुटबॉल, डीआरएम ऑफिस रेलवे ऑफिसर क्लब पर तैराकी, सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट पर बास्केटबॉल, वॉलीबॉल एवं बैडमिंटन होगा। विधि महाविद्यालय में शतरंज और सेठिया ग्राफिक्स स्टेशन रोड पर शूटिंग की स्पर्धा होगी।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!