शहर से जुड़ी अहम खबर : 12 दिन तक यह मार्ग रहेगा बंद, वैकल्पिक रास्ता तलाशना होगा

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
रतलाम शहर की जनता के लिए यह अहम खबर हैं। शहर की डॉट की पुलिया के नीचे सड़क निर्माण के कारण डॉट की पुलिया से आने जाने वालों के लिए यह मार्ग 1 फरवरी से 12 फरवरी तक बंद रहेगा।


पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के रतलाम में मुम्‍बई दिल्‍ली मुख्‍य रेल मार्ग पर स्थित डॉट की पुलिया के नीचे की सड़क काफी खराब हो गई है। इस कारण रेलवे द्वारा मरम्‍मत कार्य किया जा रहा है।सड़क का मरम्‍मत कार्य 1 फरवरी से 12 फरवरी तक किया जाना निर्धारित किया है। मरम्‍मत कार्य किए जाने के कारण डॉट की पुलिया से सभी प्रकार के वाहनों का इस दौरान तय दिनांक को प्रात: 08 बजे से रात्रि 20 बजे तक आवागमन बंद रहेगा।
यहां बढ़ जाएगा ट्रैफिक
डॉट की पुलिया के लगातार 12 दिन तक बंद होने के कारण इस क्षेत्र के रहने वाले लोगों को सैलाना बस स्टैंड से राम मंदिर होकर जाना पड़ेगा। इस कारण इन क्षेत्रों पर ट्रैफिक का दबाव काफी बढ़ जाएगा। डॉट की पुलिया की लंबाई काफी कम है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

KK Sharma
KK Sharmahttp://www.vandematramnews.com
वर्ष - 2005 से निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 17 वर्ष में सहारा समय, अग्निबाण, सिंघम टाइम्स, नवभारत, राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार पत्र और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज में संपादक की भूमिका का दायित्व। वर्तमान में रतलाम प्रेस क्लब में कार्यकारिणी सदस्य। Contact : +91-98270 82998 Email : kkant7382@gmail.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!