अन्तर्राजीय वाहन चोर गिरोह गिरफ्त में : रतलाम से भी चुराते थे गिरोह के बदमाश बाइक

अन्तर्राजीय वाहन चोर गिरोह गिरफ्त में : रतलाम से भी चुराते थे गिरोह के बदमाश बाइक

– 13 लाख 60 हजार रुपए कीमत की 18 बाइक जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार

नीमच, वंदेमातरम् न्यूज। उज्जैन रेंज के नीमच जिले की मनासा थाना पुलिस ने शुक्रवार को एक अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया है। खास बात यह है कि इस गिरोह के बदमाश रतलाम, नीमच, सरयानीया महाराज, मनासा, मंदसौर, पिपल्यामण्डी और पडोसी राज्य राजस्थान के निम्बाहेडा, बेगु, जोगणीयामाता और चित्तोडगढ सहित अन्य स्थानों से वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने गिरोह से 13 लाख 60 हजार रुपए कीमत चोरी की 18 बाइक जब्त की है। पुलिस ने अभी गिरोह के 4 वाहन चोरो को गिरफ्तार किया है और शेष 2 की तलाश जारी है। 

IMG 20240906 WA0084

शुक्रवार शाम नीमच पुलिस कंट्रोल रूम पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में एसपी अंकित जायसवाल ने संबोधित करते हुए बताया कि पिछले कुछ दिनों से वाहन चोरी की वारदातों को देखते हुए पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे सूचना तंत्र सिविल पुलिस की मॉनिटरिंग में आरोपियों की तलाश शुरू की थी। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्य आदि की मदद से मनासा से हो रही वाहन चोरी की घटनाओं में आरोपियों की शिनाख्त कर उनसे पूछताछ की। पूछताछ के आधार पर आरोपियों से पुलिस ने कुल 18 बाइक जब्त की है। मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्तर्राज्जीय वाहन चोर गिरोह में शामिल बदमाश विशाल (21) पिता महेश नायक निवासी कचोली (थाना मनासा), प्रदीप (20) पिता कैलाश कुमावत निवासी उषागंज (थाना मनासा), राहुल (29) पिता बंशीलाल परिहार मालवीय निवासी भीलगली जुनासात (थाना मनासा), सोण्टु उर्फ भुपेन्द्र (23) पिता नंदकिशोर रावत निवासी जूनासात (थाना मनासा) को गिरफ्तार किया है। गिरोह में शामिल योगेश उर्फ बाबू पिता कैलाश व्यास निवासी बडा बघेला (थाना मनासा) एवं सुनील पिता देवकिशन रावत निवासी भांडीया की तलाश जारी है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!