सैलाना में गूंजा जय-जय सियाराम : नववर्ष के उपलक्ष्य में होरी हनुमानजी के लिए भव्य पदयात्रा रवाना

सैलाना में गूंजा जय-जय सियाराम : नववर्ष के उपलक्ष्य में होरी हनुमानजी के लिए भव्य पदयात्रा रवाना

Advertisements
Advertisements

55 किमी की पदयात्रा में शामिल हुए पूर्व विधायक गेहलोत और नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला सहित बड़ी संख्या में भक्त

सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज। जय-जय सियाराम की बजती धुन और ढोल की थाप पर थिरकते कदम से पूरा सैलाना राममय हो गया। केसरिया लिबास पहने हर एक भक्त के मुंह से जय सियाराम की गूंज ने माहौल धर्ममय कर दिया। मौका था नववर्ष के उपलक्ष्य में सैलाना से होरी हनुमानजी की दो दिवसीय पदयात्रा का बुधवार को रवाना होने का। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements
IMG 20250101 WA0076

लगातार नौवें वर्ष यह धर्ममय भव्य यात्रा बुधवार को सैलाना से रवाना हुई। नागरिको के साथ छोटे-छोटे बच्चे, महिला और बुजुर्गों ने भी यात्रा मे बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेकर शामिल हुए। यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। जय बलवीर व्यायाम शाला के तत्वावधान में  स्थानीय ओशिन परिसर स्थित हनुमान मंदिर पर पूजा अर्चना के पश्चात यात्रा बुधवार को प्रारंभ की गई। जो सैलाना के मुख्य मार्गो से होकर निकली। यात्रा में इस वर्ष नीमच के कलाकार वीर हनुमान के रूप में उपस्थित रहे, जो विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। बैंडबाजे और धर्ममय गीतों की गूंज ने सैलाना को धर्ममय निर्मित कर दिया। पदयात्रा का सैलाना में विभिन्न संगठनों ने मंच तैयारकर पुष्पवर्षा का राम भक्तों का जगह-जगह सम्मान भी किया। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

इन मार्गों से होकर होरी हनुमानजी पहुंचेगी यात्रा

55 किमी की यह यात्रा ग्राम करिया, आंबा, शेरपुर, पिपलौदा होते हुए सुखेड़ा में रात्रि विश्राम के पश्चात 2 जनवरी 2025 की सुबह सुखेड़ा से प्रस्थान कर दोपहर में होरी हनुमानजी पहुंचेगी। यहां हनुमान जी की पूजा अर्चना कर महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है। यात्रा संयोजक मंगलेश कसेरा के अनुसार पदयात्रा में भाग लेने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए वापस सैलाना लाने के लिए वाहन सुविधा उपलब्ध रहेगी। यात्रा में पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत, नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला, रामप्रसाद चंदेल व बलवीर व्यायाम शाला के पदाधिकारी सहित यात्रा सह संयोजक दिलीप डामोर, जीवनलाल पड़ियार, अध्यक्ष पुरणमल परमार, बाबूलाल शुक्ला, विशाल पड़ियार, निर्मल पड़ियार, अजय शुक्ला,कैलाश शुक्ला, अनिल शुक्ला, विनोद शुक्ला, सुनील चौहान, राजेश शुक्ला, सुमित शुक्ला, मुकेश पड़ियार, भीमा परमार, रवि शुक्ला, गौतम शुक्ला, दिलीप पटेल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद है।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!