जन आक्रोश रैली कल : पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ होंगे शामिल, देर रात तक चलती रही कांग्रेस की तैयारियां

रतलाम, वन्देमातरम् न्यूज।
आमजन की कमरतोड़ महंगाई के विरोध में 22 अप्रैल को रतलाम में कांग्रेस की जनआक्रोश रैली को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रैली की आगवानी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ करेंगे। विशाल जन आक्रोश रैली की पूर्व गुरुवार शाम कांग्रेस के जिला प्रभारी अमिताभ मंडलोई, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया ने शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया के साथ सर्किट हाउस पर बैठक पश्चात आम्बेडकर मैदान स्थित सभा स्थल का जायजा लिया। मौके पर एडिशनल एसपी सुनील पाटीदार भी पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में चर्चा की।
जनआक्रोश रैली में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के स्वागत के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक में निर्णय लिया गया कि सुरक्षा की दृष्टि से मंच पर आमंत्रित करने के लिए कोई भी पदाधिकारी और कार्यकर्ता दवाब नहीं बनाएगा। बंजली हवाई पट्टी से पूर्व मुख्यमंत्री का काफिला सीधे दयाल वाटिका पहुंचेगा। यहाँ पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पत्रकारों से मुखातिब होंगे। इसके पश्चात वह सीधे कालिकामाता की पूजन-अर्चन के लिए मंदिर पहुंचेगे। इसके पूर्व राममंदिर चौराहे पर राजीव रावत मित्र मंडल द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री का अभिनन्दन किया जाएगा, जिसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार को हुई महत्वपूर्ण बैठक में सैलाना विधायक व जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया के अलावा वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री यास्मीन शेरानी, राजीव रावत, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीना बग्गा, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष राजेश भरावा सहित अन्य मौजूद रहे।
इन मार्गों से गुजरेगी जन आक्रोश रैली और होगा भव्य स्वागत
शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने बताया जन आक्रोश रैली बंजली हवाई पट्टी से प्रारंभ होकर सज्जन मिल रोड, राम मंदिर चौराहा, सैलाना बस स्टैंड, जीपीओ रोड, जेल रोड, कालेज रोड, हाथी खाना होते हुए कालिका माता मंदिर पहुंचेगी। यहां पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मां कालिका के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे। तत्पश्चात आंबेडकर भवन में कांग्रेस सेक्टर मंडल प्रभारी की बैठक संबोधित करेंगे। इसके बाद महंगाई के विरोध में एक विशाल आम सभा को संबोधित की जाएगी। रैली का स्वागत बड़बड़ रोड, अमृत गार्डन, साक्षी पेट्रोल पंप, अलकापुरी चौराहा, सज्जन मिल चौराहा, राममंदिर चौराहे पर राजीव रावत मित्र मंडल द्वारा, सैलाना बस स्टैंड, बाल चिकित्सालय पर शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीना बग्गा, लोकेंद्र टॉकीज चौराहा, कॉलेज रोड, नगर निगम तिराहा, मेहंदीकुई बालाजी, हाथीखाना, कान्वेंट स्कूल, कान्वेट स्कूल तिराहा पर विधि प्रकोष्ठ के सुनील पारिख द्वारा, स्टेट बैंक के समीप आईटी सेल शहर अध्यक्ष हिम्मत जैथवार द्वारा स्वागत किया जाएगा।

Related articles

जनता दरबार : ग्राम बिरमावल में विधायक और कलेक्टर ने सुनी समस्या, अधिकारियों को दिए निर्देश

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।रतलाम जिले के ग्राम बिरमावल में जनता दरबार लगाकर ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना ने समस्या सुनी।...

गूंजी जन्मोत्सव की बधाइयां : गोकुल और वृंदावन जैसा दिखाई दिया नजारा

महामण्डलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंदजी ने विधायक काश्यप के लिए कही यह बड़ी बातरतलाम,वंदेमातरम् न्यूज। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं श्री...

रॉयल कॉलेज की पहल : जॉब प्लेसमेंट पखवाड़ा के दूसरे चरण में 55 विद्यार्थियों को मिला रोजगार

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।रॉयल कॉलेज रतलाम कें अंतिम वर्ष में अध्ययनरत एमबीए, बीबीए, बीकॉम, बीएससी, बी.फार्मा, डी.फार्मा के स्टूडेंट्स...

बड़ी घटना : सैलाना में खदान धंसी, महिला की मौत, दबे हुए लोगों को बाहर निकाल पहुंचाया अस्पताल 

- घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मददगारों की बड़ी संख्या में भीड़ जुटी चेतन्य मालवीयसैलाना, वंदेमातरम् न्यूज। मध्यप्रदेश...
error: Content is protected by VandeMatram News