श्रम संगठनों ने मनाया भारत बचाओ दिवस, मांगों के निराकरण के लिए आवाज की बुलंद

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
केंद्र सरकार की किसान, श्रमिक एवं कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम संगठनों की संयुक्त समिति के आव्हान पर रतलाम में भी कृषि बचाओ, प्रजातंत्र बचाओं, भारत बचाओं के रूप में मनाया गया।
श्रम संगठनों की संयुक्त समिति अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार की हठधर्मिता का विरोध करते हुए 14 सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन पूरे भारत वर्ष में किया जा रहा है। इस आंदोलन में इंटक, एटक, सीटू, पेंशनर, आंगनवाड़ी, आशा उषा संघ, पोस्टल, एमआर यूनियन आदि के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।
ज्ञापन देने के पूर्व आयोजित श्रम सभा को इंटक काउंसिल के अरविंद सोनी,  पोस्टल यूनियन के आईएल पुरोहित, पेंशनर यूनियन की गीता देवी राठौर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संघ कृष्ण सोनगरा, आशा उषा संघ की मीनाक्षी गौड़ ने अपनी विभिन्न मांगो के समर्थन में संबोधित किया। सदस्यों ने जोरदार नारेबाजी कर विरोध जताते हुए अपनी मांगों के निराकरण का ज्ञापन नायब तहसीलदार पूजा भाटी को सौंपा।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एमएल नगावत, रमेश शर्मा, नरेंद्र सिंह पुरोहित, संजय वोहरा, अर्जुन निमावत अभिषेक जैन, अविनाश पोरवाल, आनंद गढ़वाल, अभिलाष राठौर, आशिक अंसारी, अहमद हुसैन आदि उपस्थित थे। सभा का संचालन एमआर यूनियन के हरीश सोनी ने किया। आभार निखिल मिश्रा ने माना।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!