विधायक काश्यप की पार्षदों को समझाइश : यदि आप काम की चिंता नहीं करेंगे तो जिम्मेदार भी लापरवाह बनकर बैठे रहेंगे, सिखाया काम करने का तरीका

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
वार्ड में किए जाने वाले कार्यों के साथ क्षेत्रीय रहवासियों से जुडे़ कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। हर कार्य की प्राथमिकता तय होना चाहिए, तब वह निश्चित समय पर पूरा हो सकेगा। किसी भी काम को समय पर पूरा करने के लिए उसका फॉलोअप लेना बहुत आवश्यक है। यदि आप काम की चिंता नहीं करेंगे तो जिम्मेदार भी लापरवाह बनकर बैठे रहेंगे, इसलिए समय-समय पर संबंधित अधिकारियों से अपने कार्य की प्रगति के संबंध में जानकारी लेते रहे। इसके लिए एक डायरी अपने साथ रखे और उसे हर चीज को नोट करते रहे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
IMG 20220918 WA0404
कार्यशाला में मौजूद पार्षद व अन्य।

उक्त बातें रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने पार्षद संवाद कार्यशाला में पार्षदों को कहीं। कार्यशाला में विधायक काश्यप ने पार्षदों को उनके क्षेत्र में काम करने के तौर-तरीकों की जानकारी देते हुए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दी। काश्यप ने पार्षदों से कहा कि वे प्रतिदिन अपने वार्ड में जनता के बीच पहुंचे और समस्याओं को जानकर उसका समाधान कराने में जुट जाए। कोई भी काम एक दिन में नहीं होता है लेकिन जो काम हो सकते है, उन्हे तत्काल पूरा करने का प्रयास करे। आपके वार्ड में यदि कचरा गाड़ी नहीं आ रही है, नल में पानी नहीं आ रहा है तो इसकी जानकारी आपके पास होना चाहिए कि आखिर उसका क्या कारण है। यदि आपको जानकारी नहीं रहेगी और कोई क्षेत्रवासी फोन करेगा तो आप जवाब देने की स्थिति में नहीं रहेंगे और यदि आपके पास जानकारी होगी तो आप उन्हे सही जवाब देकर उसे संतुष्ट कर सकेंगे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जिला प्रभारी श्यामसुंदर शर्मा ने भी अपने विचार रखते हुए पार्षदों को उचित मार्ग दर्शन दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा ने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार रखते हुए पार्षदों को उचित जानकारी दी। महापौर प्रहलाद पटेल ने पार्षदों से उनके वार्ड की समस्या को लेकर चर्चा की और उन्हे जाना।

सफाई और जल वितरण पर दे ध्यान
विधायक काश्यप ने कहा कि सभी लोग अपने क्षेत्र में सफाई और जल वितरण पर ध्यान दे। इतना ही नहीं जो एमआईसी सदस्य है, वह भी अपने वार्ड से बाहर निकलकर सभी क्षेत्रों की स्थिति का जायजा ले, क्योकि आप किसी एक क्षेत्र के पार्षद न होकर नगर निगम के प्रतिनिधि है। नगर निगम चुनाव में हमारे जो प्रत्याशी किन्ही कारणों से चुनाव हार गए है, उनके सम्मान को कोई ठेस न पहुंचे। उनके वार्ड में वह जो कार्य प्राथमिकता के आधार पर बताए उन्हे भी हमे करना है। उनके क्षेत्र में किए जाने वाले सभी कार्य वार्ड संयोजक और संबंधित प्रत्याशी की उपस्थिति में होंगे तो उन्हे भी अच्छा लगेगा।

यह रहे उपस्थित
इस दौरान नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, उपाध्यक्ष बलवंत भाटी, सुनील सारस्वत, दिनेश शर्मा, कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला मंत्री सोना शर्मा, शैलेन्द्र सिंह सिसोदिया, कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा , जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, आदित्य डागा, कृष्णकुमार सोनी, मयूर पुरोहित, मंडल प्रभारी विनोद यादव सहित समस्त एमआईसी सदस्य, भाजपा पदाधिकारी और पार्षदगण उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!